Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

आयुक्त नर्मदापुरम् ने सोडलपुर में कन्या स्कूल का निरीक्षण किया

5 min read
Text Size:

पावनसिटी हरदा – मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम् संभाग के आयुक्त  के.जी. तिवारी ने गुरूवार को जिले हरदा तहसील  टिमरनी सोडलपुर की कन्या माध्यमिक शाला सोडलपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने छात्राओं के शैक्षिक स्तर की जानकारी ली। साथ ही शिक्षकों को शैक्षणिक स्तर में गुणात्मक सुधार लाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान स्कूल में छात्राओं को निःशुल्क साइकिल एवं पाठ्य पुस्तक वितरण की जानकारी ली, जो संतोषजनक पाई गई। शिक्षकों को हमारे शिक्षक एप पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के लिये भी आयुक्त द्वारा प्रेरित किया गया।

भ्रमण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी  डी.एस. रघुवंशी को स्वास्थ्य सुविधाएं दूरूस्त रखे जाने के निर्देश राशन वितरण सुचारू रहे, जर्जर भवनों में स्कूल आंगनवाड़ी संचालित न हों कलेक्टर जैन ने गुरूवार को जिला मुख्यालय से लगभग 80 कि.मी. दूर दूरस्थ अंदरूनी वनग्राम टेमरूबहार, ऊंचाबरारी, बोरी एवं टेमागांव वनग्राम पहुँच कर वहां के निवासियों को मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता देखी। इस दौरान उन्होने जिले में निरन्तर हो रही बरसात के दृष्टिगत इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं दुरूस्त रखे जाने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि वनग्रामों में राशन वितरण व्यवस्था सुचारू रहे। उन्होने स्कूलों एवं आंगनवाड़ियों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि कहीं भी जर्जर भवनों में स्कूल अथवा आंगनवाड़ी संचालित न किये जाएं।

टेमागांव में अपात्रों के नाम राशन वितरण सूची से हटाने के निर्देश
दस्तक अभियान के तहत बच्ची को विटामिन ‘‘ए’’ की दवा पिलाई
कलेक्टर ने अपने भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम टेमागांव पहुँचकर वहां उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान अपात्रों को राशन वितरण होने की शिकायत मिलने पर उन्होने सम्पन्न परिवारों के हितग्राहियों के नाम राशन वितरण की पात्रता सूची से हटाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने राशन दुकान में स्टाक की स्थिति की भी जानकारी ली। यहां संचालित आयुष्मान आरोग्य केन्द्र पहुँचकर उन्होने दस्तक अभियान के तहत बालिका अंशि-अदिति आशीष को विटामिन ‘‘ए’’ की दवा पिलाई। साथ ही मैदानी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि दस्तक अभियान में कोई भी बच्चा टीकाकरण अथवा दवाई पीने से न छूटे। उन्होने आरोग्य केन्द्र से प्रसूता महिलाओं की होने वाली आवश्यक जांचों एवं उनको दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली।

यहां पशु चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान सामने से कूड़ादान हटवाने के निर्देश दिये। पीएम स्कूल के निर्माणाधीन भवन का भी कलेक्टर द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होने स्कूल में मध्यान्ह भोजन वितरण व्यवस्था भी देखी। यहां पुराने स्कूल भवन का असुरक्षित हिस्सा गिराए जाने के भी अधिकारियों को निर्देश दिये। स्कूल में सराहनीय अध्यापन कार्य कर रहे शिक्षक संतोष राजपूत को सम्मानित किये जाने के भी कलेक्टर द्वारा निर्देश दिये गये। टेमागांव के आंगनवाड़ी में पहुँचकर कलेक्टर ने बच्चों की उपस्थिति, टीकाकरण एवं टेक होम राशन वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। यहां पेयजल की व्यवस्था नहीं होने की जानकारी मिलने पर पंचायत सचिव को दो दिन में नल कनेक्शन लगवाने के निर्देश दिये।
बोरी में स्मार्ट कक्षाओं का किया निरीक्षण, स्कूलों में खेल कक्षाएं लगाने के निर्देश दिये
ग्राम बोरी के हायर सेकण्ड्री स्कूल में पहुँचकर कलेक्टर ने यहां की अध्यापन व्यवस्था का अवलोकन किया एवं विद्यार्थियों से पढ़ाई के संबंध में चर्चा की। शिक्षकों को गणित एवं अंग्रेजी की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। यहां संचालित स्मार्ट कक्षाओं का निरीक्षण कर उन्होने कहा कि प्रत्येक स्कूल में स्मार्ट कक्षाओं में लर्निंग मटेरियल उपलब्ध कराया जाए एवं बच्चों को स्मार्ट कक्षाओं के माध्यम से प्रमुख विषयों का बेहतर अध्ययन कराया जाए। उन्होने कहा कि स्कूलों में खेल सामग्री उपलब्ध कराकर खेल कक्षाएं भी लगाई जाएं। यहां उचित मूल्य की दूकान के निरीक्षण के दौरान उन्होने हितग्राहियों की ई-केवायसी की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही कहा कि राशन वितरण व्यवस्था में कोई अवरोध न हो। आंगनवाड़ी केन्द्र पहुँचकर उन्होने ए.एन.सी. एवं बच्चों के टीकाकरण की जानकारी ली। यहां संचालित बालिका छात्रावास सह स्कूल में स्मार्ट कक्षाओं के माध्यम से गणित एवं अंग्रेजी का अध्यापन करने के निर्देश दिये। यहां स्कूल की बिल्डिंग का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण नहीं मिलने पर ठेकेदार का भुगतान नहीं करने एवं आवश्यक मरम्मत कराने के पंचायत सचिव को निर्देश दिये गये।
ऊँचाबरारी में आंगनवाड़ी केन्द्र अन्य शासकीय भवन में शिफ्ट करने के निर्देश
ग्राम ऊँचाबरारी के भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने मिडिल स्कूल की छत से पानी टपकने की स्थिति मिलने पर भवन के ऊपर प्रोफाइल शीट लगाने के निर्देश दिये। आंगनवाड़ी भवन जर्जर पाये जाने पर अन्य शासकीय भवन में शिफ्ट करने के निर्देश दिये। उन्होने यहां उपस्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थाएं भी देखीं। साथ ही सीएचओ से कहा कि उप स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में कोई असुविधा न हो।
टेमरूबहार की प्राथमिक शाला में ज्ञानवर्द्धक सामग्री की सहज उपलब्धता की सराहना 
भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम टेमरूबहार में प्राथमिक शाला एवं आंगनवाड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक शाला में बच्चों के लिये ज्ञानवर्द्धक पुस्तकें, मानचित्र एवं अन्य पठन सामग्री की सहज उपलब्धता व्यवस्था की सराहना की। उन्होने सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक को निर्देश दिये कि सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिये ज्ञानवर्द्धक पुस्तकों, मानचित्र एवं अन्य सामग्री की सहज उपलब्धता सुनिश्चित की जाएं। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह, सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक बलवन्त सिंह पटेल, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

गुरू को अधिकारी के रूप में मिले शिष्य, दोनों हुए भावुक
हरदा सिद्धार्थ जैन के गुरूवार को जिले के वनग्रामों के भ्रमण के दौरान ग्राम टेमरूबहार के शासकीय स्कूल के अध्यापक  दीपक कुमार ठाकुर उस समय अचंभित हो गये, जब उनके पढ़ाए हुए विद्यार्थी  बलवंत सिंह पटेल सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक के रूप में स्कूल पहुँचे। डीपीसी श्री पटेल अपने अध्यापक को तो नहीं पहचान सके परन्तु शिक्षक श्री दीपक कुमार ठाकुर ने उनको पहचाना और बताया कि माध्यमिक कक्षाओं में नर्मदापुरम जिले में मालनवाड़ा में उनके द्वारा श्री बलवंत सिंह पटेल को शिक्षा प्रदान की गई है। जब गुरू और शिष्य ने एक दूसरे को पहचाना तो भावुक हो गये। दोनों ने यह जानकारी कलेक्टर  जैन को दी। कलेक्टर ने शिक्षक  दीपक कुमार ठाकुर के अध्यापन कार्य की मुक्त कंठ से सराहना की।

 

What do you think?