Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

कमिश्नर एवं आईजी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

1 min read
Text Size:

पावनसिटी  हरदा
हरदा – नर्मदापुरम संभाग के आयुक्त के. जी. तिवारी, पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश शुक्ला ने  नेहरू स्टेडियम हरदा में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित भ्रमण की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक  शशांक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अमित मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर  सतीश राय, एसडीएम हरदा  अशोक डहेरिया सहित जिले के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
कमिश्नर श्री तिवारी कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखी और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने इस दौरान हेलीपेड एवं कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था देखी। हरदा में कार्यक्रम स्थल पर मंच एवं सभा व्यवस्था का भी अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। हरदा में कार्यक्रम में शामिल होने वाले आगंतुकों एवं किसानों की बैठक व्यवस्था के संबंध में भी उन्होने आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कमिश्नर एवं आईजी ने मुख्यमंत्री के भ्रमण के मार्ग एवं हेलीपेड का भी अवलोकन किया।
कलेक्टर एवं एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
कलेक्टर  सिध्दार्थ जैन एवं पुलिस अधीक्षक शंशाक ने मंगलवार शाम को नेहरू स्टेडियम हरदा में कार्यक्रम की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बैठक व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, हितलाभ वितरण सहित, प्रर्दशनी स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

What do you think?