Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
नर्मदापुरम

कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने एसपीएम का दौरा संपन्न

1 min read

पावनसिटी नर्मदापुरम

कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा प्रतिभूति कागज़ कारखाने का दौरा किया गया। उनके साथ अपर कलेक्टर (एडीएम)  राजीव रंजन पांडेय भी उपस्थित रहे। मिल के एजीएम  अमित कुमार द्वारा उनका स्वागत किया गया।

जानकारी देते हुए एसपीएम के डीजीएम जनसंपर्क संजय भावसार द्वारा बताया गया कि इस भ्रमण के दौरान सिक्योरिटी पेपर मिल की उत्पादन प्रक्रिया, सुरक्षा मानकों एवं विभिन्न तकनीकी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी उन्हें दी गई। उनके द्वारा मिल परिसर का निरीक्षण किया गया और अधिकारियों से पेपर उत्पादन प्रक्रिया एवं अन्य गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली गई।

इस अवसर पर कलेक्टर द्वारा मिल में किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षा तथा गुणवत्ता सुधार से जुड़े प्रयासों को और सुदृढ़ करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। इस अवसर पर एसपीएम के वरिष्ठ अधिकारी सर्वश्री परीक्षित जोशी, अखिलेश गुप्ता, डॉ. घनश्याम जरेडा, गोविंद रघुवंशी इंद्रजीत कुमार, अनूप मढ़ैया आदि भी उपस्थित थे।