Skip to content
ताज़ा खबर
जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाईनशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गया
25 Nov 2026 हरदा 15°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Wednesday, 25 November 2026
Uncategorized

महाशिवरात्रि पर भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया जाएगा

1 min read

पावनसिटी खण्डवा
खण्डवा – महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा। ओंकारेश्वर में नर्मदा स्नान एवं ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ऋषव गुप्ता ने खण्डवा-इन्दौर मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित करने के सम्बंध में आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश अनुसार 14 फरवरी को सुबह 6 बजे से 16 फरवरी को रात्रि 12 बजे तक बुरहानपुर-खण्डवा से इन्दौर की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए देशगांव से खरगोन वाया कसरावद-खलघाट महू होते हुए इन्दौर के लिए रूट डायवर्ट रहेगा। इसी तरह इन्दौर से खण्डवा बुरहानपुर जाने वाले भारी वाहन महू से खलघाट कसरावद खरगोन वाया भीकनगांव से देशगांव होते हुए खण्डवा-बुरहानपुर की ओर जाएंगे। इस इस प्रतिबंधात्मक आदेश से दुग्ध वाहन, स्वास्थ्य सेवाओं में लगे वाहन, पुलिस वाहन, फायर ब्रिगेड, पानी के टैंकर, आर्मी के वाहन, विद्युत प्रदाय कार्य में लगे वाहन, एलपीजी व पेट्रोलियम सम्बंधी वाहन, कृषि उपज मंडी में सब्जी ले जाने वाले वाहन तथा यात्री बसें जैसे आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को मुक्त रखा गया है।

What do you think?