Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा

कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजलि जोसेफ जोनाथन, अपर कलेक्टर  पुरूषोत्तम कुमार, जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ  प्रवीण इवने सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में सलिता बाई ने कलेक्टर  जैन को आवेदन देकर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत स्वीकृत गैस सिलेण्डर किसी अन्य को दिये जाने के संबंध में शिकायत की, जिस पर उन्होने जिला आपूर्ति अधिकारी को आवेदिका की मामले की जांच कर आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। ग्राम सिंगनपुर निवासी मनोज कुमरे ने कलेक्टर  जैन को गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनवाने के लिये आवेदन दिया, जिस पर उन्होने तहसीलदार रहटगांव को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। ग्राम ढेंगा निवासी मंगल ने कलेक्टर को आवेदन देकर राशन दुकान से गल्ला दिलाने की मांग की, जिस पर उन्होने जिला आपूर्ति अधिकारी को आवेदक की पात्रता अनुसार गल्ला उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में हरदा निवासी संदीप परते ने बिजली बिल अधिक आने के संबंध में शिकायत की, जिस पर कलेक्टर श्री जैन ने विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारी को आवेदक की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिये। ग्राम खुदिया निवासी शिवनारायण राजपूत ने आवेदन देकर गौशाला के उपर से विद्युत लाइन खिंचने के संबंध में शिकायत की, जिस पर विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों को आवेदक की समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिये गये।

What do you think?