Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

कलेक्टर गुप्ता ने उर्वरक वितरण केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाएं देखी

2 min read
Text Size:

खंडवा 3 सितंबर 2025, कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने बुधवार को इंदौर रोड स्थित मार्कफेड के डबल लॉक सेंटर का निरीक्षण कर किसानों के लिए उर्वरक वितरण के संबंध में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित किसानों से चर्चा कर खाद वितरण व्यवस्था के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री के. आर. बडोले और मार्कफेड की जिला प्रबंधक सुश्री श्वेता सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
भ्रमण के दौरान जिला प्रबंधक श्रीमती श्वेता सिंह ने कलेक्टर  गुप्ता को बताया कि उर्वरक वितरण के लिए किसानों को एक दिन पूर्व टाइम स्लॉट निर्धारित कर टोकन वितरित कर दिए जाते हैं, जिससे वे अगले दिन अपनी सुविधा अनुसार पूर्व निर्धारित समय पर आकर बिना लाइन में लगे खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए टोकन नंबर डिस्प्ले की व्यवस्था भी की गई है, जिससे कि किसान दूर से ही यह देख सकें कि किस टोकन नंबर वाले किसानों को अभी उर्वरक मिल रहा है, और उनका नंबर कब आएगा।
कलेक्टर  गुप्ता ने इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उर्वरक क्रय करने के लिए आने वाले किसानों की सुविधा के लिए पेयजल एवं शेड की व्यवस्था करें, ताकि पीने के पानी के लिए उन्हें इधर-उधर न भटकना पड़े, और वर्षा ऋतु में उर्वरक लेने के लिए आने वाले किसान परेशान ना हों। कलेक्टर  गुप्ता ने उर्वरक वितरण काउंटर पर नियुक्त कर्मचारियों से भी चर्चा की और उन्हें निर्देश दिए कि उर्वरक के लिए आने वाले किसानों को निर्धारित मात्रा में टोकन नंबर के अनुसार निश्चित टाइम स्लॉट में उर्वरक वितरित की जाए।

What do you think?