Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

नीलकंठ शासकीय स्रातकोत्तर महाविद्यालय खंडवा में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन एस एन कॉलेज में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रारंभ

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले मे प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस,  नीलकंठ शासकीय स्रातकोत्तर महाविद्यालय खंडवा में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में बायो टेक्नालाजी विभाग द्वारा जैविक खेती, वर्मी कम्पोस्टिंग तथा बागवानी विषय पर केन्द्रित रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बीएम कॉलेज ऑफ़ एग्रीकल्चर के डीन डॉ. डी. एच. रानाडे ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। उद्घाटन सत्र के दौरान महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. गणेश प्रसाद दावरे ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण की सार्थकता तभी है जब प्रशिक्षण के पश्चात इस ज्ञान का उपयोग प्रकृति कल्याण‌ के लिए जमीनी स्तर पर किया जाये।
प्रशिक्षण सत्र में बी.एम. कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर के डीन डॉ. डी.एच. रानाडे के द्वारा विद्यार्थियों को उद्यानिकी एवं नर्सरी प्रबंधन विषय पर उपयोगी प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के प्रथम दिवस माखनलाल चतुर्वेदी कन्या महाविद्यालय खण्डवा के वनस्पति शास्त्र के प्राध्यापक डॉ. शेख मुजफफर के द्वारा विद्यार्थियों को निमाड़ नर्सरी के भ्रमण के दौरान विभिन्न प्रकार के औषधीय एवं काष्ठीय पौधों की वर्गीकृत एवं विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। प्रशिक्षण सत्र के दौरान 40 विद्यार्थियों ने इस प्रशिक्षण का लाभ लिया। प्रशिक्षण के दौरान विभागाध्यक्ष एवं कार्यकम संयोजक डॉ. अर्चना मोरे, विवेकानंद प्रकोष्ट प्रभारी डॉ. दिलीप पाटीदार, बायो टेक्नोलॉजी विभाग के डॉ. अनुराग प्रजापति, डॉ. नरेन्द्र सिंह बघेल भी उपस्थित रहे।

What do you think?