Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

2 min read
Text Size:

 पवन सिटी समाचार पत्र
हरदा  कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय एवं सुश्री रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा  अशोक डहेरिया, एसडीएम टिमरनी  संजीव नागू, एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल, जिला पंचायत के प्रभारी सीईओ  प्रवीण इवने सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर जैन को खाद्यान्न पर्ची बनवाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर उन्होने जिला आपूर्ति अधिकारी को आवेदक की पात्रता अनुसार खाद्यान्न पर्ची बनवाने के निर्देश दिये। ग्राम झिरी निवासी लखन ने कलेक्टर  जैन को अपनी भूमि का मुआवजा न मिलने तथा सीमांकन नहीं होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर उन्होने तहसीलदार रहटगांव को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में छीतर प्रसाद मसाने ने कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देकर अपनी पेंशन का पुनर्निधारण कराने की मांग की, जिस पर उन्होने जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में ग्राम रन्हाईकला के किसानों ने कलेक्टर जैन को आवेदन देकर अभी तक मूंग उपार्जन का भुगतान प्राप्त नहीं होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर उन्होने जिला विपणन अधिकारी को किसानों की समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में ग्राम हंडिया के ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देकर बताया कि हंडिया नेमावर पुराने पुल की मरम्मत का कार्य होने के कारण हंडिया में लोकल बस सेवा प्रभावित होने के कारण विद्यार्थियों को काफी समस्या आ रही है। इस पर कलेक्टर श्री जैन ने जिला परिवहन अधिकारी को ग्रामीणों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

What do you think?