Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय सीमा में निराकरण करें कलेक्टर गुप्ता ने अधिकारियों को दिए निर्देश

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा 
खंडवा  कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निराकरण समय सीमा में करें। उन्होंने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कहा कि सभी शिकायतों के मामले में सम्बन्धित आवेदक से चर्चा अवश्य करें, तथा किए गए निराकरण से आवेदक के संतुष्ट होने के बाद शिकायत बंद करें। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से आवेदक यदि किसी योजना का लाभ चाह रहा है, तथा अपात्रता के कारण उसे योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, तो आवेदक को इस सम्बंध में स्पष्ट बता दें कि वह अपात्र है। ऐसी शिकायतों को अधिकारी अपने स्तर से बंद करा दें। कलेक्टर  गुप्ता ने कहा कि सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज प्रत्येक शिकायत तत्काल अटेंड की जाए और कोई भी शिकायत नॉट अटेंड ना रहे। बैठक में जिला लोक सेवा प्रबंधक श्री शैलेंद्र सिंह जाधम, उपसंचालक कृषि श्री नीतेश यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमति रत्ना शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

What do you think?