Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

न्यायालय परिसर में आयोजित हुआ साफ-सफाई कार्यक्रम

3 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार हरदा
हरदा- ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’’ के तहत जिला न्यायालय परिसर में प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष  अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी न्यायाधीशगण, जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, न्यायालयीन कर्मचारियों, पैरालीगल वॉलेंटियर्स के द्वारा भागीदारी की जाकर न्यायालय परिसर की साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश रघुवंशी द्वारा उपस्थित गणमान्यजन से न्यायालय परिसर एवं अपने कार्य स्थल को साफ सुधरा रखने की अपील की गई। कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश  जयदीप सिंह, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुधीर कुमार चौधरी, तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश निसार अहमद खान, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश निमिष राजा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  लवकेश सिंह, एस.के. भदकारिया, प्रेमदीप शाह,  संजीव राहंगडाले, न्यायिक मजिस्टेªट प्रथम श्रेणी काजल सिंह पटेल, जिला विधिक सहायता अधिकारीश सौरभ कुमार दुबे, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ जगदीश विश्वकर्मा, सचिव जिला अधिवक्ता संघ  शैलेन्द्र जोशी सहित अन्य अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

’गरीब व वंचित लोगों को वितरित किये गये गर्म कपड़े व कंबल
कानून के बारे में किया जागरूक
हरदा – म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशन तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष श्री अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा द्वारा शुक्रवार को आंगनवाडी केन्द्र क्रं. 70 वार्ड क्रं. 34 हरदाखुर्द में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में उपस्थित न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री चन्द्रशेखर राठौर ने उपस्थितजन को महिलाओं के अधिकार, बच्चों के अधिकार घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, यौन उत्पीड़न, सालसा व नालसा की योजनाओं पीड़ित प्रतिकर योजना, नालसा (गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन) योजना 2015 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का मुख्य उददेश्य सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गाे तक उनके मूल अधिकारों की पंहुच को सुनिश्चित करना है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गरीब बच्चों एवं बुजूर्गों को बिस्किट, गर्म कपड़े, कंबल आदि का वितरण किया गया। शिविर में महिलाएं, बच्चें तथा पैरालीगल वॉलेंटियर्स ज्योति तिवारी, कंचन लुनिया उपस्थित रहे।

महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने वृद्धाश्रम का भ्रमण किया
हरदा – प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदा में आयुक्त उच्च शिक्षा के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ”युवा दिवस” के उपलक्ष्य में युथ रेड क्रॉस के अंतर्गत ”सेवा सप्ताह” मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा वृद्धाश्रम का भ्रमण किया गया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा उन्हें संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी गई तथा स्वस्थ रहने के बारे में बताया गया व छात्राओं द्वारा फल वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने हेतु महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता बिले, प्रशासनिक अधिकारी श्री व्ही.के. बिछोतिया, एन.एस.एस. प्रभारी सुश्री रीना मालवीय, सुश्री आयुषी सिसोदिया, डॉ. आशा गायकवाड़ सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

What do you think?