Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

कक्षा 7वीं ने दी 8वीं की छात्राओं को विदाई

1 min read
Text Size:

पावनसिटी टिमरनी हरदा

संवाददाता  बृजेश रिछरिया
टिमरनी-  शासकीय नवीन कन्या माध्यमिक विद्यालय सोडलपुर में विगत वर्षों की परंपरा अनुसार कक्षा 7वीं की छात्राओं द्वारा कक्षा 8वीं की छात्राओं को विदाई दी गई। विदाई समारोह में सर्वप्रथम मां सरस्वती का पूजन-अर्चन किया गया। इसके उपरांत कक्षा 7वीं की छात्राओं द्वारा 8वीं कक्षा की छात्राओं का पुष्पगुच्छ बधाई कार्ड और पेन देकर स्वागत किया गया। इसके बाद कक्षा 8वीं की छात्राओं द्वारा 7वीं की छात्राओं को विभिन्न प्रकार की सीख दी गई। तथा कक्षा 7वीं की छात्राओं को पेन देकर धन्यवाद दिया। विदाई के इस अवसर सभी की आंखे नम हो गईं। छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और विभिन्न खेल खेले गए। शाला प्रभारी श्रीमती ममता रिछारिया द्वारा कक्षा 8वीं की समस्त छात्राओं को आगामी परीक्षा के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए अच्छी तैयारी करने को कहा गया और आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। कक्षा 7 वीं की छात्राओं द्वारा कक्षा 8 वीं की छात्राओं को दाल-बाटी नमकीन मिठाई का विशेष भोज कराया गया। इस अवसर पर शाला प्रभारी श्रीमती ममता रिछारिया, श्रीमती सीमा कौशल रितिका रिछारिया एवं अतिथि शिक्षक सुरेश सातनकर उपस्थित रहे।

What do you think?