Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरदा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस अधिकारियों हटाया

2 min read
Text Size:

पावनसिटी हरदा -मध्यप्रदेश  माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी से राजपूत  समाज के लोगों के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने भोपाल जाकर इस बात को संज्ञान में लाया था  मुख्यमंत्री से  राजपूत छात्रावास पर हुई  लाठी चार्ज पर  पुलिस हरदा पुलिस  के अधिकारियों पर  गाज गिरी

मुख्यमंत्री  मोहन यादव  से राजपूत समाज के लोग के हरदा के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल के साथ मिले थे उन्होंने मुख्यमंत्री को हरदा शहर में 13 जुलाई को राजपूत छात्रावास  पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया गया था इस घटना से मुख्यमंत्री को अवगत कराया था और मांग की थी कि हरदा के  कलेक्टर एसपी एसडीओपी सिटी थाना के प्रभारी  पुलिस कर्मचारियों को हटाने की मांग की थी तत्काल कार्रवाई करते हुए राजपूत छात्रावास के प्रकरण की जांच के उपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम एवं एसडीओपी को तत्काल प्रभाव से हरदा जिले से हटाया गया है। थाना प्रभारी, कोतवाली एवं थाना प्रभारी (ट्रैफिक) को नर्मदापुरम् आईजी कार्यालय में अटैच किया गया है।

राजपूत समाज के छात्रावास में अनुचित बल प्रयोग एवं स्थिति को संवेदनशील रूप से निराकरण करने में की गई लापरवाही को लेकर यह एक्शन लिया गया है। मुख्यमंत्री ने इन सभी को जिले से तत्काल हटाया गया है राजपूत समाज के लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव आभार प्रकट किया

What do you think?