Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया उप स्वास्थ्य केन्द्र अबगांवकला का निरीक्षण

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार हरदा
हरदा- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने  उप स्वास्थ्य केन्द्र अबगांवकला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र पर बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जा रहा था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सिंह ने स्वास्थ्य केन्द्र की साफ सफाई, बिजली एवं पानी की समस्या की जानकारी ली। संस्था के कार्याे एवं रिकार्ड का सत्यापन किया तथा ग्राम में हाई रिस्क महिलाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होने जिन महिलाओं के हीमोग्लोबीन कम है, उन्हें तत्काल आयरन सुक्रोज एवं ब्लड चढ़वाने के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया। उन्होने सेन्टर पर नागरिको की मानसिक रोग से संबंधित काउन्सलिंग करने के निर्देश भी दिये। उन्होने बायोमेडिकल वेस्ट का नियमानुसार निपटान करने एवं केन्द्र के आस पास साफ-सफाई रखने के निर्देश उपस्थित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को दिये। निरीक्षण के दौरान सीएचओ सुश्री कंचन, एएनएम श्रीमति पुष्पा चौरे, आशा कार्यकर्ता श्रीमति दीपिका विश्नोई, ग्रामीण एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

What do you think?