Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

विश्व अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर शतरंज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

2 min read
Text Size:

पावनसिटी हरदा – विश्व अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर शतरंज के खेल प्रेमियों के लिए डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के तत्वाधान में रविवार को बागवान होटल में जिला स्तरीय ओपन चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन के द्वारा की गई वहीं विशेष अतिथि अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्री विनोद बंसल रहे। प्रतियोगिता में 14 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान कोस्तुभ उपाध्याय, द्वितीय स्थान अभिषेक नायरे व तृतीय स्थान अजय उपाध्याय ने प्राप्त किया। वहीं 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रथम स्थान शिवांश गौर, द्वितीय स्थान नैनशि रघुवंशी तथा तृतीय स्थान ध्रुव मीणा ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के 50 बच्चों ने भाग लिया। साथ ही 14 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 28 लोगों ने भाग लिया। इस अवसर डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक जैन ने कहा कि हमारी समिति के द्वारा हरदा जिलेवासियों को एक मंच देने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि  बंसल ने विजयी प्रतिभागियों को पुरूस्कार वितरण कर एसोसिएशन को 15 चेस बोर्ड देने की घोषणा की। इस प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर, द फाउंडेशन आफ एजुकेशन, पिनेकल एकेडमी स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय, नालेज पब्लिक स्कूल टिमरनी, सेंटमेरी स्कूल, उत्कृष्ट विद्यालय, संस्कार विद्यापीठ, होलीफेथ तथा विद्यासागर पब्लिक स्कूल खातेगांव ने भाग लिया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष  आलोक जैन, सचिव  पी.सी. पोर्ते, मिडिया प्रभारी  रोहित तिवारी, कोषाध्यक्ष  सत्यम बंसल, उपाध्यक् जय शंकर कानवा,  रामनिवास जाट,  राजेश बिलिया,  मनीष प्रजापति, अनिता मिश्रा सहित बच्चों के माता-पिता एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

What do you think?