Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

सीईओ जिला पंचायत ने एसआईआर, मनरेगा व अन्य योजनाओं के कार्यो का किया निरिक्षण

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा
हरदा – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा श्रीमती अंजली जोसेफ ने जनपद पंचायत टिमरनी के करताना कलस्टर की ग्राम पंचायत करताना, तजपुरा और छिपानेर में विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने नर्मदा आश्रय स्थल के फेंसिंग कार्य एवम् पौधरोपण के कार्य, एक बगिया माँ के नाम, वृक्षारोपण, जल गंगा अभियान के कार्य, खेत तालाब, कूप रिचार्ज कार्यों का निरिक्षण कर, निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने लेबर नियोजन एवम् एसआईआर के कार्य की समीक्षा कर सम्बंधित पंचायतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत तजपुरा व छीपानेर में एसआईआर की प्रगति असंतोषजनक होने पर 3 दिवस में प्रगति दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण में ग्राम पंचायत करताना के पंचायत भवन परिसर में वृक्षारोपण कार्य पर गैप फीलिंग करवाने व आवास हितग्राही द्वारा बहुत समय से कार्य बंद होने से आवास का कार्य शीघ्र प्रारंभ कर, पूर्ण करने हेतु हितग्राही  बद्रीप्रसाद को समझाइश दी गई। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जोसेफ ने नर्मदा परिक्रमा पथ ग्राम पंचायत छिपानेर में आश्रय स्थल में पौधरोपण शीघ्र करवाने हेतु तकनीकी अमले को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला परियोजना अधिकारी श्री मनीष सिंह, सहायक यंत्री प्रवीण वर्मा, विष्णु पंवार उपयंत्री, विश्वकर्मा, ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न अमले के साथ ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक व ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

What do you think?