Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

माउंट आबू से पधारे ब्रह्माकुमार मुकेश ने अपने उद्बोधन में बाबा की 57वीं पुण्य स्मृति एवं विश्व शांति दिवस के पावन अवसर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार टिमरनी, हरदा

संवाददाता बृजेश रिछारिया

ब्रह्माकुमारीज़ के साकार संस्थापक, पिताश्री प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 57वीं पुण्य स्मृति एवं विश्व शांति दिवस के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ टिमरनी सेवाकेंद्र पर एक अत्यंत गरिमामयी, श्रद्धा एवं शांति से ओतप्रोत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्रह्मा बाबा के त्याग, तपस्या एवं विश्व-कल्याणकारी जीवन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सभा के दौरान सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी गायत्री बहन के मार्गदर्शन में सभी आत्मिक भाई-बहनें संगठित होकर गहन योग-तपस्या में लीन हुईं। पवित्र शांति की इस साधना द्वारा ब्रह्मा बाबा को स्नेहपूर्ण भोग अर्पित किया गया, जिसे परमात्मा शिव की दिव्य स्मृति में स्वीकार कराया गया। तत्पश्चात प्रसाद का श्रद्धापूर्वक वितरण किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण दिव्यता, शांति एवं सात्त्विकता से भर गया।

इस अवसर पर माउंट आबू से पधारे ब्रह्माकुमार मुकेश ने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्रह्मा बाबा का संपूर्ण जीवन आत्म-परिवर्तन के माध्यम से विश्व-परिवर्तन की जीवंत प्रेरणा है। उन्होंने मानवता को प्रेम, पवित्रता, भाईचारे एवं विश्व शांति का शाश्वत संदेश दिया। आज के अशांत विश्व में ब्रह्मा बाबा की शिक्षाएँ और राजयोग साधना ही स्थायी विश्व शांति का सशक्त आधार हैं।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सेवाधारी भाई-बहनों ने यह संकल्प लिया कि वे ब्रह्मा बाबा के पदचिन्हों पर चलते हुए अपने जीवन में दिव्य गुणों को धारण करेंगे तथा योग-तपस्या एवं निस्वार्थ सेवा के माध्यम से विश्व शांति की स्थापना में सतत योगदान देते रहेंगे।

What do you think?