Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसान्यायोत्सव” के तहत मैराथन दौड़, जागरूकता प्रदर्शनी एवं बाइक रैली सम्पन्नयातायात पुलिस, थाना हंडिया एवं NHAI ने किया संयुक्त निरीक्षण20 लाख रूपये की 99 ग्राम एम डी ड्रग्स के साथ राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
23 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 23 November 2026
भोपाल

Bhopal News : मध्य प्रदेश में मानसून हुआ एक्टिव, कई बांधों का बढ़ा जलस्तर

2 min read
Monsoon became active in Madhya Pradesh, water level of many dams increased

Bhopal News : मध्य प्रदेश में मानसून अपने फुल फॉम में है। मध्य प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से कई नदी और नाले उफान पर हैं। कई बांधों का जलस्तर भी बढ़ गया है। बरगी बांध 53 प्रतिशत तक भर चुका है।

इसका जल स्तर अभी 416 मीटर है। माना जा रहा है कि कुुछ दिनों में इसका वाटर लेवल और बढ़ सकती है। ऐसी स्थिति में बरगी डैम के गेट खोले जा सकते है। इसे लेकर पहले ही जबलपुर, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा और खरगोन जिलों में अलर्ट जारी किया दिया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश सिंचाई बांध 50 फीसदी के आसपास भर चुके हैं।

प्रदेश में मानसून की एक्टिविटी बढऩे के चलते राजधानी भोपाल में बारिश हो रही है। इतना ही नहीं कोलार डैम का जलस्तर भी बढ़ गया है। इस वजह से डैम के कुछ गेट भी खोल दिए गए है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश के अल-अलग जिलों में भारी बारिश का रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। रायसेन और नर्मदापुरम जिले में मूसलाधार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 8 जिलों में ऑरेंज और 28 जिलों येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश के 2 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक नर्मदापुरम और रायसेन जिले में भारी से लेकर अति भारी बारिश हो सकती है। पिछले कई दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। इस वहज से कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं।

मौसम विभाग ने आज राज्य के 8 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। अगले 24 घंटे में सीहोर, राजगढ़, बुरहानपुर, श्योपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्णा में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने भोपाल, विदिशा, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, सतना, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और डिंडौरी में भी तेज भारी की संभावना जताई है।

अशोकनगर जिले के चंदेरी थाना क्षेत्र के राजघाट महारानी लक्ष्मीबाई बांध के 8 गेट खोले गए। भोपाल बासौदा, रायसेन, विदिशा, बिना में हो रही लगातार बारिश के चलते बढ़ रहा जलस्तर बढ़ गया है। बांध में लगभग दो लाख क्यूसेक पर सेकंड पानी की बढ़ोतरी हो रही है।

What do you think?