Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

सर्वाेत्तम किसानों व कृषक समूहों को पुरस्कृत किया जाएगा

1 min read
Text Size:

पावनसिटी हरदा – मध्य प्रदेश के हरदा जिले  में कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम आत्मा के तहत जिले में विकासखण्ड स्तरीय प्रति कृषक पुरस्कार 10 हजार रूपये तथा जिला स्तरीय सर्वोत्तम प्रति कृषक पुरस्कार 25 हजार रूपये के लिये उन्नतशील कृषकों एवं समूहों से आवेदन पत्र 20 अगस्त तक आमंत्रित किये गये हैं।

उपसंचालक कृषि जै.एल. कास्दे ने बताया कि वर्ष 2024-25 में किसानों द्वारा अपनाई गई कृषि तकनीक, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि अभियांत्रिकी में उपज एवं उत्पादकता के आधार पर पृथक-पृथक प्रति विकासखण्ड 5 सर्वाेत्तम कृषक पुरस्कार एवं 10 जिला स्तरीय सर्वाेत्तम कृषक समूह पुरस्कार दिये जायेंगे। कृषको को आवेदन-पत्र कार्यालयीन समय में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय हरदा. टिमरनी एवं खिरकिया से निःशुल्क उपलब्ध कराये जायेंगे। भरे हुए आवेदन फार्म बंद लिफाफे में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में ही 20 अगस्त तक कार्यालयीन समय में जमा कराये जा सकते है। अधिक जानकारी के लिये निकटतम कृषि अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। इसमें हरदा जिले के सभी किसानों को शामिल किया गया है

What do you think?