Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण के लिए किया जागरूक

1 min read
Text Size:

पावनसिटी  हरदा

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण के लिए किया जागरूक
हरदा- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदा में बुधवार को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्राचार्य डॉ संगीता बिले के मार्गदर्शन में जल संरक्षण तथा शुध्द पेयजल उपलब्धता हेतु विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। अभियान के तहत महाविद्यालय में प्राचार्य, प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों द्वारा पक्षियों हेतु सकोरे लगाये गये तथा गर्मी के मौसम को देखते हुए शुद्ध पेयजल के प्याऊ की व्यवस्था की गयी। इस अभियान में विद्यार्थियों ने ‘‘जल ही जीवन है’’ के महत्व को समझते हुए जल संरक्षण हेतु सभी को प्रेरित करने हेतु भाषण प्रस्तुत किये तथा गीत और स्लोगन से लोगों को जागरूक किया। इस जागरुकता अभियान में छात्रा इकाई की नोडल अधिकारी सुश्री मनीषा चौहान ने विद्यार्थियों को जल बचाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान महाविद्यालय से डॉ. राकेश सिंह परस्ते, डॉ देवेंद्र कुमार रोडगे, श्री रामदयाल मकवाना, सुश्री रीना मालवीय, श्री अजय कुमार बिलारे, डॉ. आशा गायकवाड, डॉ. प्रियंका राय, डॉ. शिवानी बर्मन, डॉ. रविंद्र कुमार सोनपुरे, डॉ. मोहन लाल सूर्यवंशी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

What do you think?