Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
9 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

विश्व जनसंख्या नियंत्रण और बच्चों के विधिक अधिकारों पर जागरूकता शिविर आयोजित

2 min read
Text Size:

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

हरदा- प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष  अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ के अवसर पर शनिवार को ए.डी.आर. सेन्टर, हरदा में माइंड्स आई इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों के लिए विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयंोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान न्यायाधीश व सचिव  चंद्रशेखर राठौर नेे उपस्थित बच्चों को बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है। भारत वर्तमान में विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है। संयुक्त राष्ट्र के अनुमानों के अनुसार भारत की जनसंख्या लगभग 146 करोड़ से अधिक है। देश की बड़ी आबादी में युवाओं की संख्या महत्वपूर्ण है, जो भारत के आर्थिक और सामाजिक विकास की बड़ी शक्ति बन सकती है। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि जागरूक नागरिक बनकर वे समाज में जनसंख्या नियंत्रण, लैंगिक समानता, शिक्षा के प्रसार तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

बच्चों को पॉक्सो अधिनियम, बच्चों से संबंधित अन्य विभिन्न कानून जैसे बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बालक एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियम) अधिनियम, 1986 आदि के बारे में विस्तृत जानकारियां प्रदान की गई तथा बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री लवकेश सिंह ने बच्चों को भारत का संविधान, भारत की न्यायपालिका के बारे में जानकारी दी। शिविर के दौरान बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं-निःशुल्क विधिक सहायता की उपलब्धता, नालसा पोर्टल, टोल फ्री नंबर 15100 आदि की भी जानकारी दी गई।

शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी  अमित मालवीय, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी  एस.के. भदकारिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी सौरभ कुमार दुबे, छात्र/छात्राएं, पैरालीगल वॉलेंटियर्स सहित लगभग 50 लोग उपस्थित रहे।

What do you think?