Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : श्रमोदय आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 31 जनवरी तक करें आवेदन

1 min read
For admission in Shramodaya Residential School
Text Size:

Harda News :  म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों की सुविधा के लिए श्रमोदय आवासीय विधालय, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर एवं जबलपुर में आगामी शैक्षणिक सत्र 2025- 26 में कक्षा 6वीं, 7वीं, 8वीं, 9वीं प्रवेश प्रारम्भ किया जा रहा है।

इस विद्यालय में अध्ययन करनें वाले छात्र-छात्राओं को शिक्षा, भोजन, चिकित्सा, गणवेश, पठन-सामग्री एवं आवास सुविधा पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जाती है। श्रम अधिकारी ने बताया कि श्रमोदय विद्यालय में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा देना होगी। इस वर्ष की प्रवेश परीक्षा आगामी 9 फरवरी को सम्पन्न होगी।

श्रमोदय आवासीय विद्यालय में प्रवेश के इच्छुक आवेदक आगामी 31 जनवरी तक ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से अथवा ऑनलाईन सहायता केन्द्रों से www.mpsos.nic.in के माध्यम से प्रवेश के लिये आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के प्रवेश पत्र म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड के पोर्टल www.mpsos.nic.in से डाऊनलोड किये जा सकेंगे।

श्रमोदय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कलेक्टर परिसर, प्रथम तल, कक्ष क्र. 35 स्थित जिला श्रम कार्यालय में कार्यालय समय में कार्य दिवसों में संपर्क किया जा सकता है।

What do you think?