Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसान्यायोत्सव” के तहत मैराथन दौड़, जागरूकता प्रदर्शनी एवं बाइक रैली सम्पन्नयातायात पुलिस, थाना हंडिया एवं NHAI ने किया संयुक्त निरीक्षण20 लाख रूपये की 99 ग्राम एम डी ड्रग्स के साथ राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
23 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 23 November 2026
Uncategorized

एड्स जागरुकता कार्यक्रम पीसीजी कॉलेज खंडवा में संपन्न हुआ

2 min read

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा– मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एचआईवी एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. शक्ति सिंह राठौड़ ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2025 तक एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। खंडवा में  शुक्रवार को पूनम चंद गुप्ता महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में परामर्शदाता जितेंद्र कुमार प्रजापति ने विद्यार्थियों को एचआईवी एड्स के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी देकर रेड रिबन बनवाया गया। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने एड्स की कताऱ के आकार में शान द्वारा एड्स के चिन्हा की आकृति बनाई उन्होंने बताया कि संक्रमित सुई अथवा सिरिंज के द्वारा, संक्रमित रक्तदान करने से, एच.आई.वी. संक्रमित व्यक्ति या व्यक्तियों के साथ शारीरिक यौन संपर्क से, संक्रमित गर्भवती माता से उसके होने वाले बच्चे को आदि एच.आई.वी. के संक्रमण फैलने के चार कारण हैं।
*एड्स किन कारणों से नहीं होता है*
एच.आई.वी. एड्स संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलने से, एक साथ रहने से, साथ में खाना खाने से, खाने के बर्तन, कपड़े, बिस्तर, शौचालय, स्वीमिंग पूल इत्यादि के सामूहिक उपयोग से, खांसने, छींकने या हवा से, मच्छरों के काटने या घरों में पाये जाने वाले कीड़े मकोड़े के काटने से एच.आई.वी. संक्रमण नहीं होता है।

खंडवा के जिला अस्पताल में निःशुल्क परामर्श एवं जांच के लिये आईसीटीसी केन्द्र संचालित है। जांच की रिपोर्ट गोपनीय रखी जाती है। नवजात शिशुओं में एचआईवी संक्रमण की रोकथाम के लिये सभी गर्भवती महिलाओं की गर्भावस्था के प्रथम तीन माह में जांच कराया जाना आवश्यक है। यह जांच निःशुल्क की जाती है। इस दौरान प्राचार्य दीपेश आर उपाध्याय, डॉ. रश्मि दीक्षित, श्रीमती चेतन गंगराड़े भी उपस्थित थे। जिला प्रशासन द्वारा एड्स के लिए जागरूक कार्यक्रम किए जाएंगे इससे लोगों को रंगमंच के माध्यम से एड्स की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाई जाएगी खंडवा के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बहुत जल्द एड्स के लिए नुक्कड़ सभा  का आयोजन किया जाएगा कॉलेज के छात्राओं से लेकर स्कूल के विद्यार्थियों को भी ऐड के जागरूकता के लिए स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग के टीम द्वारा जानकारी दी जाएगी

What do you think?