Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

खंडवा जिले में मिट्टी की गणेश प्रतिमा खरीदने हेतु ऑनलाइन ऑर्डर करें

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा– मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्राकृतिक रंगों और मिट्टी से निर्मित गणेश जी की ईको फ्रेंडली मूर्तियाँ ग्रामीण स्व सहायता द्वारा बनाई गईं हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर नागार्जुन बी. गौड़ा ने बताया कि ये गणेश प्रतिमाएं 3 इंच से 15 इंच तक आकार में मिट्टी, गाय के शुद्ध गोबर तथा प्राकृतिक रंगों से निर्मित की गई है। उन्होंने बताया कि सभी विभागों के जिला अधिकारी अपने विभाग एवं अपने कार्यालय के अन्य अधिकारी कर्मचारियों के लिए इन मूर्तियों को खरीदने हेतु ऑर्डर फोन पर भी दे सकते हैं। सभी शासकीय कार्यालयों में मांग के अनुरूप मूर्तियां उपलब्धता कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि स्व सहायता समूह द्वारा तैयार मिट्टी की ये गणेश प्रतिमाएं कोई भी व्यक्ति मोबाइल नंबर पर ऑर्डर भी कर सकता है या कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्थित ग्रामीण आजीविका बाजार या पुरानी मंडी परिसर में ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा लगाए जा रहे स्टालों से भी खरीद सकते हैं।
ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक  आनंद शर्मा ने बताया कि गणेश उत्सव की समाप्ति पर मिट्टी की इन मूर्तियों को अपने घरों के गमलों में विसर्जित कर गणेश जी को पौधों और फूलों के रूप में भी जीवंत रख सकते हैं। मिट्टी की मूर्तियों के ऑनलाइन ऑर्डर के लिए दो नंबर जारी किए हैं । उन्होंने बताया कि ऑनलाइन ऑर्डर मोबाइल नंबर
6268763538 या 7067495014 पर दिए जा सकते हैं।

What do you think?