Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

शातिर आदतन अपराधी व अवैध शराब कारोबारी के विरूध्द थाना सिराली व्दारा की गई कार्यवाही

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा

सिराली संवाददाता की रिपोर्ट

अवैध शराब का शातिर कारोबारी  पुलिस के  हत्थे चढ़ा सिराली पुलिस के हत्थे
वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन मे सिराली पुलिस को अवैध शराब कारोबारी के विरूध्द कार्यवाही मे मिली सफलता ।
पूर्व मे भी अवैध शराब के कारोबार मे पकड़ा जा चुका है शातिर आरोपी संतोष पिता चैनसिह कोचलकर निवासी भीमपुरा
आरोपी से हाथ भटटी कच्ची महुआ शराब 60 बल्क लीटर कीमती 12000 रूपये की गई जप्त

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा अभिनव चौकसे व्दारा अवैध शराब कारोबारियो के विरूध्द प्रभावी कार्यावाही के निर्देश प्रदान किये गये, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा अमित कुमार मिश्रा, श्रीमान एसडीओपी महोदय खिरकिया रावर्ट गिरवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी निरी रामसुमेर तिवारी व्दारा वरिष्ठ अधीकारियोगणो के आदेश के पालन मे थाना क्षैत्र मे अवैध शराब कारोबारियो की धरपकड हेतु टीम गठित की गई ।

मुखबीर सूचना पर भीमपुरा मोरगढी तिराहे रोड किनारे पर एक सदिग्ध व्यक्ति को दो नीले रगं की ड्रम लिये पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछते पर उसने अपना नाम संतोष पिता चेनसिगं कोचलकर उम्र 34 साल निवासी ग्राम भीमपुरा का होना बताया जिसके कब्जे से दो नीले रंग के केन जो 30-30 लीटर क्षमता के मिले जिनके ढक्क्न को खुलवाकर देखा जो पूरे भरे हुये मिले जिसमे तीखी महुआ शराब की गंध युक्त कच्ची हाथ भटटी महुआ शराब भरी होना पाया गया । मौके पर नीले रगं के प्लास्टिक की केन जिसकी क्षमता 30-30 लीटर होकर इसमे कुल शराब की मात्रा 60 बल्क लीटर की आरोपी संतोष पिता चेनसिगं कोचलकर उम्र 34 साल निवासी ग्राम भीमपुरा कब्जे से जप्त की गई । जिसकी कीमत 12000 हजार रूपये की है । आरोपी के विरूध्द धारा 34(2) आब एक्ट के अन्तर्गत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया है ।
आरोपी संतोष पिता चेनसिगं कोचलकर अवैध शराब का शातिर आदतन कारोबारी है इसके विरूध्द पूर्व मे भी अवैध शराब के प्रकरण दर्ज हुए है

थाना प्रभारी निरीक्षक रामसुमेर तिवारी व टीम संजय शर्मा, कमलकिशोर मांझी,  प्रमोद साहू , सुनील इवने, चांदनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

What do you think?