Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

एक पेड़ मां के नाम अभियान, एक पेड़ एक जान, सखी कार्यक्रम का आयोजन

2 min read
Text Size:

पावनसिटी हरदा -मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, जिला हरदा के द्वारा पहेट कला में नवांकुर संस्था युवा उपभोक्ता कल्याण समिति संस्था द्वारा नवांकुर सखी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी मातृ शक्तियों का सम्मान करते हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ, पौधों की पूजा कर किया गया,
इस कार्यक्रम में महिलाओं को बीजरोपित थैलियां एवम अंकुरित पौधे निशुल्क प्रदान किये गए। समिति के जिला अध्यक्ष संजय गंगराड़े के द्वारा बताया गया
इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला शक्ति द्वारा पर्यावरण संरक्षण संबंधित गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाना है, सभी स्वैच्छिकता के आधार पर महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना, नवांकुर सखी कार्यक्रम में महिलाओं को उपलब्ध कराई गई बीज रोपित थैलियां की देख भाल सुरक्षा एवं पौधों को तैयार करना, नवांकुर संस्था के द्वारा प्रति माह, तैयार किया जा रहे पौधों का निरीक्षण एवं मार्गदर्शन हेतु परिवार से संपर्क किया जाएगा, नवांकुर सखी द्वारा 1 वर्ष उपरांत एवं पौधा रोपण होने की स्थिति में पौधों को परिवार के सदस्यों के लिए विशिष्ट दिवस जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, पुण्यतिथि किसी त्यौहार आदि अवसर पर पौधो को परिवार के साथ सुरक्षित जगह पर उत्सव के रूप में रोपित किया जाएगा, इस अभियान का उद्देश्य हर घर पौधा, घर-घर पौधा, के तहत पर्यावरण जागरूकता लाना है। पर्यावरण संतुलन बनाने के लिए हम सभी को पौधारोपण करना होगा, इस कार्यक्रम में जिला न्यायालय पैरा लीगल वॉलिंटियर , दीपेंद्र देवड़ा संजय गंगराड़े, जन अभियान परिषद की ब्लॉक समन्वयक विनीता शाह, ग्राम सहायक सचिव प्रशांत श्रीवास , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मंगला डलवे, सहायिका, युवा उपभोक्ता कल्याण समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से आत्माराम मीणा, भगवान सिंह तोमर, राजेंद्र मीणा, सुनील सोलंकी, कैलाश साकले ,राजेश छालोत्रे, गणेश पाटिल, नरेंद्र सोलंकी एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थिति रही ,

What do you think?