Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

शहर में हो रही चोरियों की घटना को लेकर कॉलोनी केअध्यक्षों को लेकर सिटी कोतवाली में बैठक हुई

1 min read
Text Size:

पावनसिटी  हरदा 
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं एसडीओपी महोदय हरदा के मार्गदर्शन में जिले में हो रही चोरी की घटनाओं के दृष्टिगत कॉलोनियों के अध्यक्षों की बैठक आयोजित करने हेतु निर्देश दिए गए थे।
उक्त निर्देशों के पालन में दिनांक 25/02/2026 को थाना कोतवाली परिसर में शहर के आउटर क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों के अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कॉलोनियों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने, रात्रिकालीन चौकीदार नियुक्त करने, सूने मकानों की नियमित निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान उपस्थित सभी कॉलोनी अध्यक्षों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं चौकीदार रखने का आश्वासन दिया गया। साथ ही समन्वय एवं त्वरित सूचना आदान-प्रदान हेतु संबंधित बीट प्रभारी एवं पुलिस कर्मचारियों के मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए गए।
हरदा पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

What do you think?