Skip to content
ताज़ा खबर
जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाईनशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गया
24 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 24 November 2026
नर्मदापुरम

नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर तिवारी की अध्यक्षता में रबी फसलों की सिंचाई हेतु संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की

3 min read

पावनसिटी समाचार पत्र

3 नवंबर से हरदा 5 नवंबर से सिवनी मालवा 7 नवंबर से इटारसी एवं 10 नवंबर से सोहागपुर के लिए तवा नहर से पानी छोड़ा जाएगा

यदि लगातार बारिश होती है तो तय तिथियां में परिवर्तन संभव है

संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक में लिया गया निर्णय

आयुक्त कार्यालय नर्मदापुरम में सोमवार को नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर  कृष्ण गोपाल तिवारी की अध्यक्षता में रबी फसलों की सिंचाई हेतु संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक  मिथिलेश कुमार शुक्ला, डीआईजी  प्रशांत खरे, कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस थोटा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन, जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता  राजाराम मीना, उप संचालक कृषि  जे आर हेडाऊ, विद्युत विभाग के जी एम विनोद सिंह भदोरिया, उपस्थित रहे। वही हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी एवं अन्य संबंधित अधिकारी वीसी के माध्यम से ऑनलाइन मौजूद थे।

संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि हरदा जिले हेतु बायी तट मुख्य नहर से 3 नवंबर 2025 को, तवा नहर संभाग सिवनी मालवा की नहर के लिए 5 नवंबर 2025 से, तवा परियोजना संभाग इटारसी के लिए 7 नवंबर 2025 से तथा पीबीसी संभाग सोहागपुर नहर से 10 नवंबर 2025 से जल प्रवाह शुरू किया जाएगा। बैठक में यह निर्णय भी हुआ कि यदि इस दौरान लगातार बारिश होती है तो इन तय तिथियां में परिवर्तन किया जा सकेगा।

इस दौरान जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता श्री राजाराम मीना ने तवा जलाशय की वर्तमान जल संग्रहण स्थिति 1949 एमसीएम जो की उपलब्ध भराव का 100% होने की जानकारी दी। साथ ही बताया कि वर्तमान में नहरो की साफ सफाई का कार्य 50% तक पूर्ण कर लिया गया है। कमिश्नर श्री तिवारी ने जल संसाधन विभाग के उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नहरो से पानी छोड़े जाने के लिए बेहतर प्रबंधन एवं बेहतर सुविधा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए की पानी छोड़ने वाले स्थान से लेकर टेल क्षेत्र तक कुछ मुख्य प्वाइंटों पर नहर की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए उन्होंने जल संसाधन विभाग के कर्मचारी एवं होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए, साथ ही विद्युत विभाग के जीएम को निर्देश दिए कि वह नहर से पानी लेने के लिए किसानों द्वारा जो टेंपरेरी कनेक्शन लिए जाते हैं उन टेंपरेरी कनेक्शन को जल संसाधन विभाग की सहमति के बाद ही जारी किए जाएं। कमिश्नर ने स्थानीय स्तर पर सभी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के भी निर्देश दिए। साथ ही कहां की संबंधित अधिकारी गण नहरो के सुचारु एवं पर्याप्त जल प्रभाव हेतु उपयुक्त प्रबंधन एवं बारीकी से निगरानी करें। कमिश्नर ने बैतूल कलेक्टर को निर्देश दिए कि वह बैतूल जिले में स्थित जलाशयों के माध्यम से सिंचाई हेतु पानी का समुचित उपयोग करने के लिए प्रस्ताव तैयार करें और यथासंभव किसानों को सिंचाई सुविधा हेतु पानी उपलब्ध कराए
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचक नामावली के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एवं एस.आई.आर. की प्रक्रिया से प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया प्रतिनिधियों को अवगत कराने के उद्देश्य से 28 अक्टूबर मंगलवार को शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई है। कृपया सभी मीडिया प्रतिनिधि निर्धारित समय पर उपस्थित होने का कष्ट करें।

What do you think?