Skip to content
ताज़ा खबर
मिडिल स्कूल के पास चाकू एवं लाठी से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री डॉ. यादव के हरदा आगमन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागतकल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृत
10 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Saturday, 10 October 2026
Uncategorized

मुख्यमंत्री यादव ने डोर-टू-डोर एवं मोबाइल टेस्टिंग लैब 66 नवीन वाहनों का लोकार्पण किया

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र इंदौर 

इंदौर जो भी करता है वह अनूठा और सबसे अलग होता है – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर जो भी करता है वह अनूठा और अलग होता है। इंदौर के साथ-साथ उज्जैन,धार, देवास, शाजापुर और भोपाल का भी अब तेजी से विकास हो रहा है और आने वाले दिनों में भोपाल भी आष्टा तक आ जायेगा। इस तरह से एक नया मेट्रोपोलिटिन बनेगा, जिससे विकास को नयी गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-02 सीवरेज डोर-टू-डोर एवं मोबाइल टेस्टिंग लैब 66 नवीन वाहनों के लोकार्पण समारोह के साथ सामाजिक समरसता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वाहनों की पूजा की और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही स्पोर्ट्स काम्पलेक्स का भी शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन नवीन वाहनों से अब घर-घर से कचरा उठाने में और आसानी होगी। अब इंदौर के साथ-साथ उज्जैन, धार, देवास, शाजापुर और भोपाल भी स्वच्छता के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जन्म स्थली पर सबसे पहले विकास कार्य पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के शासन में हुए और उसके बाद यहां प्रतिवर्ष डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर मेला लगता है, जिसमें लाखों लोग शामिल होते है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सामाजिक समरसता सम्मेलन में बैरवा समाज से लेकर ब्राहमण समाज, वाल्मिकी समाज, खाती समाज, सिख समाज, राजपूत समाज, मराठी समाज, वैश्य समाज, जैन समाज आदि समाजों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। इससे सामाजिक समरसता और बढ़ेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लाड़ली बहनों को जो राशि प्रति माह मिल रही है, इससे उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-2 में दो नए स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनने से यहां की जनता को बेहतर खेल सुविधा मिलेगी। नर्मदा का चौथा चरण शीघ्र शुरू होगा।
कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट, महापौर  पुष्यमित्र भार्गव, विधायक  रमेश मेंदोला, श्री गोलू शुक्ला, सुमित मिश्रा, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर  शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव सहित नगर निगम के सभी एमआईसी मेम्बर, पार्षद एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

What do you think?