Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

जैविक हाट बाजार में 97 उपभोक्ताओं ने सामग्री क्रय की

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार हरदा
हरदा _- किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारी कर्मचारी एवं किसानों के लिए जैविक उत्पाद क्रय करने हेतु जैविक हाट बाजार का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड हरदा में नेहरु स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास बुधवार को जैविक हाट बाजार लगाया गया। उप संचालक कृषि  जे.एल. कास्दे ने बताया कि इस बाजार में किसानों द्वारा दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाली सामग्री जैसे सब्जी, आयल, गुड़, दालें, गेहूं, चना आदि जैविक उत्पाद के विक्रय हेतु स्टॉल लगाये गये। इस दौरान 65 उपभोक्ताओं तथा 32 अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य के लिये जैविक उत्पाद क्रय किये गये।
उप संचालक श्री कास्दे ने जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारी कर्मचारी, उपभोक्ता एवं कृषक बंधुओ से अनुरोध किया है कि आपके विकासखंड में साप्ताहिकी जैविक हाट बाजार से जैविक उत्पाद क्रय कर अपने एवं अपने परिवार के स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं। उन्होने बताया कि विकासखंड हरदा में प्रत्येक बुधवार को नेहरु स्टेडियम गेट नंबर 2 के पास, विकासखंड टिमरनी में प्रत्येक शुक्रवार को कृषि उपज मंडी प्रागंण टिमरनी तथा विकासखंड खिरकिया में प्रत्येक मंगलवार को वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय, रेलवे स्टेशन के पास जैविक हाट बाजार लगाया जा रहा है।

What do you think?