Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

राज्य स्तरीय अधिकारियो ने की शिशु मृत्यु एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा आयोजन किया

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा
हरदा – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में  डिप्टी डायरेक्टर आई टी सेल भोपाल एवं प्रभारी अधिकारी हरदा डॉ. अश्विन भागवत, सलाहकार भोपाल डॉ. विनिता मेवाड़े, सलाहकार शिशु स्वास्थ्य भोपाल पवन दुबे ने हरदा जिले की शिशु मृत्यु एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान डॉ. भागवत ने कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं एवं हाईरिस्क महिलाओं को प्रोटोकाल के अनुसार स्वास्थ्य सेवाएं मिलना चाहिए। इस हेतु प्रति माह 09 एवं 25 तारिख को प्रधानमंत्री सुरक्षित अभियान के तहत प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है। जिन महिलाओं को आयरन सुकरोज एवं एफसीएम लगाया जा रहा है, उनकी एन्ट्री पोर्टल पर भी करना सुनिश्चित करें। इसके लिए जिला स्तरीय अधिकारी सतत निगरानी रखें। उन्होने आगामी वर्ष 25-26 के लिए बनाये जा रहे जिले की पीआईपी बनाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होने कहा कि प्लान को गतिविधि के अनुसार बनाएं एवं उसी के आधार पर मांग रखें, जितना कार्य कर सकते है उतना प्लान करें ताकी उसका उपयोग सही तरीके से कर सके।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सिंह ने सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सभी गर्भवती महिलाओं कि अपने क्षेत्र के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से संपर्क कर ईकेवायसी का कार्य पूर्ण करावे ताकी सभी हितग्राहियों का भुगतान हो सके। साथ ही अपनी स्वास्थ्य संस्थाओं मे हो रही डिलेवरी अपडेट करें एवं कार्य आधारित प्रोत्साहन योजना का सत्यापन करने के उपरान्त ही भुगतान किया जावे।
शिशु मृत्यु की समीक्षा के दौरान डॉ. विनिता मेवाडे, पवन दुबे ने कहा कि पोर्टल पर डुप्लिकेट एन्ट्री न करें यदि डुप्लिकेट एन्ट्री हो गई हो तो उसे डिलिट करावें। उन्होने कहा कि जिले में जितनी भी शिशु मृत्यु हो रही है, उन सभी का वर्बल अटोप्सी चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से कराना सुनिश्चित करें। वर्बल अटोप्सी में शिशु की मृत्यु का सही कारण लिखना अनिवार्य है। उन्होने विकास खण्ड के अनुसार शिशु मृत्यु की गहराई से समीक्षा की। इस अवसर पर सभी विकासखण्ड के बीएमओ, कार्यक्रम नोडल अधिकारी, बीपीएम, बीसीएम एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

What do you think?