पावनसिटी हरदा

 संपादक- सैयद अशफाक अली 

मो. 9425045481

हरदा- कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर जिले में लंबित राजस्व बकाया की वसूली के लिए सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में ग्राम हरदाखुर्द के बकायादार संदीप पिता लक्ष्मीनारायण की लगभग 7 हेक्टेयर कृषि भूमि को 35 लाख रुपये की बकाया राशि की वसूली के लिए कुर्क किया गया है।

राजस्व विभाग के अनुसार बकायादार को कई बार बकाया राशि जमा करने का अवसर दिया गया, लेकिन राशि जमा नहीं करने पर कुर्की की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई अनुविभागीय दंडाधिकारी  अशोक डेहरिया के मार्गदर्शन में तहसीलदार  महेंद्र चौहान, राजस्व निरीक्षक, ग्राम चौकीदार एवं माल जमादार की उपस्थिति में संपन्न हुई।

तहसीलदार  महेंद्र चौहान ने बताया कि यदि निर्धारित समय सीमा में बकाया राशि जमा नहीं की गई तो कुर्क की गई भूमि की सार्वजनिक नीलामी की जाएगी। नीलामी संबंधी विज्ञप्ति शीघ्र जारी होगी, जिसमें इच्छुक व्यक्ति निर्धारित प्रक्रिया के तहत भूमि क्रय कर सकेंगे।

राजस्व विभाग ने बकायादारों से अपील की है कि अवैध खनन से संबंधित जुर्माना, डायवर्सन शुल्क एवं अन्य लंबित राजस्व बकाया तत्काल जमा करें। निर्धारित समय में राशि जमा नहीं करने वाले बकायादारों के विरुद्ध कुर्की एवं नीलामी जैसी वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply