पावनसिटी खंडवा

मो. 9425045481

सेवा संकल्प अभियान” के तहत जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजितखंडवा – प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे ‘सेवा से संकल्प अभियान’ के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत” थीम पर स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 26 सितंबर को खंडवा स्थित किशोर कुमार सभागृह में किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्रीमती श्रद्धा शुक्ला, निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, छैगांवमाखन के जनपद अध्यक्ष  महेंद्र सावनेर,सूरजपाल सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, सेवादास पटेल, श्रीमती चारुलता यादव, राजेश तिवारी, दिनेश पालीवाल,  तपन डोंगरे, सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंडवा सांसद  ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि “हमारा देश वर्ष 2047 तक पूर्ण विकसित बने, यह हमारा संकल्प है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से “सेवा संकल्प अभियान” चलाया जा रहा है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी का सामूहिक योगदान आवश्यक है। शासन का प्रयास है कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचे।

खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे ने कहा कि देश के युवा आगे बढ़ें और शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रगति हो। महिला सशक्तिकरण के माध्यम से भी देश के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से डिजिटल प्लेटफॉर्म का शिक्षा प्राप्त करने के लिए सकारात्मक उपयोग करने का आह्वान किया।

महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने बेटियों को शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हमें देश के विकास में इस प्रकार योगदान देना चाहिए कि हम केवल नौकरी करने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेड़े ने विद्यार्थियों को भारत का भविष्य बताते हुए कहा कि उनके सार्थक प्रयासों से ही देश को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प साकार होगा।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  ऐश्वर्य वर्मा ने कहा कि वर्ष 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शुरुआत हमें अभी से करनी होगी। सह संयोजक एवं जिला मंत्री प्रशांत मिश्रा ने विद्यार्थियों की चित्रकला की सराहना करते हुए शाला, विकासखंड एवं जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में सहभागिता के लिए विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया।

*चित्रकला प्रतियोगिता में ये रहे विजेता*

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका श्रीमती शबनम शाह एवं सुश्री रजनी दुबे ने निभाई। प्रतियोगिता में ईरम गौरी, सोफिया कॉन्वेंट स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। देवराज राठौड़, भगवानपुरा द्वितीय, वैष्णवी भावसार, शिक्षा एकेडमी पंधाना तृतीय, दिव्या, हाई स्कूल भकराड़ा चतुर्थ तथा मेताली, हाई स्कूल सिर्रा ने पंचम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल, सांदीपनी स्कूल आनंद नगर एवं सांदीपनी स्कूल मूंदी के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का आभार जिला शिक्षा अधिकारी  बलवंत पटेल ने व्यक्त किया इस दौरान जिला परियोजना समन्वयक  पी. एस. सोलंकी एवं अन्य अधिकारी कर्मची मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन  संदीप जोशी द्वारा किया गया।

Leave a Reply