Skip to content
ताज़ा खबर
किसान त्रस्त सरकार और जिला प्रशासन मस्त -मोहन सांई हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.40 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तारबेटी कनुप्रिया ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते 4 स्वर्ण पदक, जिले हरदा की बेटी नाम किया रोशनअधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएंजनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देशकलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आएवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराए
11 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Wednesday, 11 November 2026
हरदा

उल्लासः एक अभिनव प्रयोग मे स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित 

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार हरदा

संपादक सैयद अशफाक अली

मो. 9425045481

उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के अंतर्गत ए.डी.आर. सेन्टर, हरदा में न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण एवं कर्मचारीगण हेतु द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

माननीय मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा  अरविंद रघुवंशी की अध्यक्षता में दिनांक 26 सितंबर 2026 को “उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के अंतर्गत ए.डी.आर. सेन्टर, जिला न्यायालय, हरदा में न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारीगण के लिए द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  अरविंद रघुवंशी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

 

 

उल्लेखनीय है कि 15 सितंबर 2026 को आयोजित प्रथम स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में कुल 159 व्यक्तियों के रक्त के नमूने लिए गए थे तथा आवश्यक स्वास्थ्य जांचें संपन्न कराई गई थीं। द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में जिला चिकित्सालय, हरदा से प्राप्त ब्लड जांच रिपोर्ट के आधार पर 159 व्यक्तियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श एवं आवश्यक उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

 

शिविर में जिला चिकित्सालय, हरदा के डॉ. दीपक ठाकुर (एम.डी. मेडिसिन), डॉ. अशोक कुमार जाट (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. राजेश सतीजा (ई.एन.टी. रोग विशेषज्ञ), डॉ. संदीप इवने एम.एस. सर्जन एवं (लिवर रोग विशेषज्ञ), डॉ. भरत यादव (नेत्र रोग विशेषज्ञ) तथा आयुष विभाग से डॉ. प्रियंका मीणा, डॉ. मीनाक्षी चैरसिया, डॉ. साधना सेजकर (होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी) द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक जांचें की गईं। शिविर के दौरान उनकी टीम द्वारा पुनः 35 व्यक्तियों के रक्त के नमूने भी लिए गए।

 अरविंद रघुवंशी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि “उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के अंतर्गत आयोजित यह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर न्यायिक परिवार के सदस्यों एवं अधिवक्तागण के स्वास्थ्य संरक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुकार्यक्रम में  अरविंद रघुवंशी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश,  जयदीप सिंह, विशेष न्यायाधीश (एस.सी./एस.टी. एक्ट),  सुधीर कुमार चौधरी, प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय,  निसार अहमद खान, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश,  निमिष राजा, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश,  लवकेश सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,  चन्द्रशेखर राठौर, न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,  एस.के. भदकारिया, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी,  प्रेमदीप शाह, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्रीमती चेतना रूसिया, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, सौरभ कुमार दुबे, जिला विधिक सहायता अधिकारी तथा जिला अधिवक्ता संघ के सचिव  शैलेन्द्र जोशी सहित अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

What do you think?