महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में बच्चों की दौड़ और युवाओं की धीमी मोटरसाइकिल प्रतियोगिता

हरदा मे 27 सितंबर। महाराजा अग्रसेन जयंती 2026 के उपलक्ष्य में रविवार को मिडिल स्कूल ग्राउंड में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बालक-बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं युवाओं के लिए धीमी मोटरसाइकिल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

कार्यक्रम के संयोजक राहुल अग्रवाल, रवि अग्रवाल, धीरज अग्रवाल एवं सौरव अग्रवाल रहे। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

समाज के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती के कार्यक्रम 11 अक्टूबर तक चलेंगे। इस दौरान पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 4 अक्टूबर को विशाल वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के सभी सामाजिक बंधुओं से शामिल होने का आग्रह किया गया है।उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये जायेंगे….

Leave a Reply