Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

खजराना गणेश मंदिर में शुरु हुआ 10 दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र इंदौर
कलेक्टर  आशीष सिंह ने खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर पूजन-अर्चन कर किया शुभारंभन
विशेष साज-सज्जा, पूजन-अर्चन, भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र
इंदौर के प्रसिद्ध श्री खजराना गणेश मंदिर में आज से 10 दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव प्रारंभ हुआ। कलेक्टर अध्यक्ष  आशीष सिंह ने बुधवार को सपरिवार खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और दस दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त सह प्रशासक श्री शिवम वर्मा सहित अन्य अधिकारी व मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।
महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विशेष साज-सज्जा, पूजन-अर्चन के साथ-साथ भजन संध्याएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। इस वर्ष देशभर से कई प्रसिद्ध भजन गायक और कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
ध्वजा-पूजन और लड्डू प्रसादी का वितरण
उद्घाटन दिवस पर ध्वजा-पूजन किया गया और लड्डू प्रसादी का वितरण हुआ। श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला।

What do you think?