Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

अहमदाबाद के अस्पताल में निशुल्क दिल का ऑपरेशन होने से अब पूरी तरह स्वस्थ है अव्यांश बहुत खुश हैं

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा 
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में खंडवा के विकासखण्ड खालवा के ग्राम लंगोटी निवासी अजय साल्वे के पुत्र अव्यांश को जन्म से ही सीने में दर्द रहता था, और तबियत अक्सर खराब बनी रहती थी। अजय ने अपने पुत्र अव्यांश को जिला चिकित्सालय खण्डवा में दिखाया तो यहां राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा अव्यांश की जरूरी जांचे कर उसे इंदौर के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टर्स को दिखाने की सलाह दी। संभागायुक्त इंदौर संभाग दीपक सिंह की पहल पर सत्य साई स्कूल में लगे स्वास्थ्य षिविर में हदय रोग विषेषज्ञ द्वारा ईको करने पर अव्यांष के हदय में छेद होने की बात बताई। विषेषज्ञ डॉक्टर्स ने निषुल्क सर्जरी के लिए अहमदबाद के सत्य साई हॉस्पिटल भेजा। इस वर्ष जुलाई माह में अव्यांष को वहां भर्ती किया और आवष्यक जांच परीक्षण करने के बाद उसके हदय की निःशुल्क सर्जरी की गई। अव्यांष के पिता श्री अजय ने बताया कि हमें वहां बहुत अच्छी सुविधाएं मिली । किसी प्रकार की कोई समस्या नही आई। मेरे पुत्र का ऑपरेषन अच्छे से हो गया है। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है तथा अच्छी तरह खेलता कूदता है। इसके लिए अजय प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का बार-बार आभार प्रकट करता है।

What do you think?