Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसान्यायोत्सव” के तहत मैराथन दौड़, जागरूकता प्रदर्शनी एवं बाइक रैली सम्पन्नयातायात पुलिस, थाना हंडिया एवं NHAI ने किया संयुक्त निरीक्षण20 लाख रूपये की 99 ग्राम एम डी ड्रग्स के साथ राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
23 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 23 November 2026
Uncategorized

आयुष्मान भारत” योजना के तहत शांति के गले की गठन का हुआ निशुल्क ऑपरेशन

2 min read

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा 
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के विकासखंड के ग्राम चैनपुर निवासी 25 वर्षीय शांति पति सुधीर पिछले एक वर्ष से गले की गठान से परेशान थी, उसे सांस लेने में काफी परेशानी होने लगी थी, और गर्दन में दर्द के साथ भारीपन महसूस होता रहता था l गठान का आकार हर दिन बढ़ता ही जा रहा था। इस वजह से घर के लोग चिंतित थे

परिजनों ने शांति को श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय सह चिकित्सा महाविद्यालय खंडवा में लेकर आए, जहां नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील बाजोलिया को दिखाया। उनके द्वारा आवश्यक जांचे ई.सी.जी., खून एवं एफ.एन.ए.सी. अर्थात फाइन नीडल एस्पिरेशन साइटोलॉजी नामक एक महत्वपूर्ण जांच करवाई जिसमें पता चला कि उसे थायराइड ग्रंथि में घेंघा रोग की गठान है। यह गठान सामान्य गठानो से काफी बड़ी थी इसलिए उसका ऑपरेशन करना भी काफी कठिन लग रहा था l
मेडिकल कॉलेज के नाक कान गला रोग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर सुनील बाजोलिया द्वारा निश्चितना विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ अंजनी भारती से परामर्श कर ऑपरेशन की तैयारी की और 20 अगस्त को सफलता पूर्वक ऑपरेशन कर गठान निकाल दी गई।
अब शांति पूरी तरह से स्वस्थ है एवं जिला अस्पताल के ई.एन.टी. वार्ड में भर्ती है l डॉ. सुनील बाजोलिया ने बताया कि गठान काफी बड़ी थी और गले के नीचे तक आ गई थी इसका ऑपरेशन करना काफी जटिल था, परंतु मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर संजय कुमार दादू सिविल सर्जन डॉक्टर अनिरुद्ध कौशल , एनेस्थीसिया एवं फिजिशियन की टीम के सहयोग से सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर लगभग 4 गुणा 4 सेंटीमीटर आकार की गठान निकाली । यह जटिल ऑपरेशन लगभग 5 घंटे तक चला। सफलतापूर्वक ऑपरेशन के बाद शांति अब बिल्कुल ठीक है। शांति ने बताया कि अब वह और उसके परिवार के सभी सदस्य बहुत खुश हैं। शांति बताती है कि उसके नाम से आयुष्मान कार्ड था, इसलिए आयुष्मान भारत योजना के तहत उसका ऑपरेशन निशुल्क ही हो गया।

What do you think?