Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news: हरदा जिले में विद्यार्थियों ने जानी मतदान की प्रक्रिया

1 min read
Students learned the voting process in Harda district
Text Size:

Harda news: मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोर शोर से चल रही है जहां प्रशासन चुनाव को लेकर कोई कमी नहीं छोडऩा चहाते है। वहीं मतदाता भी चुनाव को लेकर बहुत उत्साहित नजर आ रहे है। इसलिए लोकसभा चुनाव को लेकर जितने भी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जितने भी कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है आमजन उसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। बुजुर्गो से लेकर नवयु़वक उत्साहित है।

इसी क्रम में हरदा जिले में मतदाता जागरूकता गतिविधियों के तहत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
हरदा शहर के मॉडल हायर सेकण्ड्री स्कूल में विद्यार्थियों के लिये मतदान आयोजित कर उन्हें मतदान की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वयं मतदान कर मतदान की प्रक्रिया जानी।

इसके अलावा शासकीय कन्या हायर सेकण्ड्री स्कूल में नारे लेखन प्रतियोगिता, रांगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा लोकसभा निर्वाचन के लिये मतदान की शपथ दिलाई गई। तक्षशिक्षा एकेडेमी स्कूल में छात्रों ने नारे लेखन के माध्यम से मतदान के लिये प्रेरित किया। इसी तरह हरदा शहर के आंगनवाड़ी केन्द्रों में उपस्थित महिलाओं को मतदान की शपथ दिलाई गई।

What do you think?