सीहोर के आष्टा में यातायात पुलिसजांच, 12 चालान ₹22,700 का जुर्माना की बड़ी कार्रवाई!
स्कूल वाहनों की सघन जांच, 12 चालान ₹22,700 का जुर्माना और कई गंभीर खामियां सामने आईं।
यातायात पुलिस ने कन्नौद रोड, भोपाल नाका, पुराना बस स्टैंड, पुरानी सब्जी मंडी, सिकंदर बाजार और अदालत रोड सहित कई प्रमुख मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया।
जाम हटवाकर यातायात को सुचारू किया गया।
स्कूल वाहनों की जांच में एक चालक बिना वर्दी, बिना नेम प्लेट और बिना फर्स्ट एड किट के वाहन चलाते मिला।
वहीं दूसरे स्कूल वाहन का इंश्योरेंस समाप्त पाया गया।
बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस ने पुष्प स्कूल और संदीपन स्कूल की छुट्टी के समय मोर्चा संभाला। बच्चों को सुरक्षित सड़क पार करवाई गई और वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की सख्त समझाइश दी गई।
एमवी एक्ट के तहत कुल 12 चालान बनाए गए। ₹22,700 का शमन शुल्क वसूला गया।

