Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
खाना खजाना

Recipe : बासमती चावल का स्वादिष्ट जर्दा

2 min read
Delicious Basmati Rice Jarda

चावल एक ऐसी डिश है जो सभी लोगों की फेवरेट होती है चावल की कई तरह की डिश बनाई जाती है। जिसमें चावल का जर्दा बहुत खास माना जाता है जिसे सभी शौक से खाना पंसद करते है। चावल में कई पोषक तत्व होते है। और ड्राय फ्रूट डालकर बनाया गया चावल का जर्दा सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। तो चलिए आज हम बनाते है बासमती चावल का स्वादिष्ट जर्दा।

बासमती चावल का स्वादिष्ट जर्दा

समाग्री :-

  • 250 ग्राम बासमती चावल
  • 225 ग्राम शक्कर
  • 1 छोटी प्याज लंबे स्लाइस में कटी
  • 3 लौग
  • 3-4 हरी इलायची कुटी
  • 1/2 कप दूध
  • 25 ग्राम मावा
  • 6 काजू कटे
  • 6 बदाम कटा
  • 6 पिस्ता कटा
  • 25 खड़ा खोपरा बारिक कटा
  • 10 ग्राम किशमिश
  • 10 ग्राम चिरौजी
  • 50 लिची
  • मीठा केसरिया कलर
  • गुलाब जल की कुछ बूदें
  • 100 ग्राम देशी घी

विधि :-

चावल का मीठा जर्दा बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे पेन में 1 लीटर पानी में मीठा केसरिया कलर डालकर गर्म होने के लिए रख दिजिए।

जब पानी में उबाल आ जाए तो चावल को धोकर उसमें डाल दिजिए और थोड़ी थोड़ी देर में चम्मच से चलाते जाएं ताकि चावल तले में चीपके नहीं चावल जब एक कनी होने तक पक जाए।

चावल को एक छन्नी में डालकर पानी निथार कर एक तरफ रख दिजिए।

अब उसी पेन में 100 ग्राम देशी घी डालिए जब घी अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो उसमें लौंग, कुटी हरी इलायची डालें जब लौंग फूल जाए तो अब इसमें कटा हुआ प्याज डालिए जब प्याज गोल्डन ब्राउन हो जाए।

इसमें कटे हुए ड्राय फ्रूट काजू, बादाम, पिस्ता, चिरौंजी, किशमिश, लिची, कटा हुआ खड़ा खोपरा डालकर ब्राउन होने तक तले।

अब इसमें 1/2 कप दुध डालिए और शक्कर डालकर चालाएं जब शक्कर अच्छी तरह से घूल जानी चाहिए।

अब चावल डालकर तब तक पकाएं की जबतक चावल में दूध सुख न जाए।

चावल को माध्यम आंच पर ढंककर 5 या 10 मिनिट के लिए रख दिजिए इसके बाद चावल को चम्मच से चलाएं।

अब मावे को एक कड़ाही में गरम करके चावल के जर्दे में डालकर चला दिजिए।

अब इसमें 2-3 बूंद गुलाब जल डालें और चलाएं। आपका बासमती चावल का स्वादिष्ट जर्दा तैयार है।

एक प्लेट में ड्राय फ्रूट से सजा कर सर्व करें।

सैयद शबनम अली
हरदा (म.प्र.)