पावनसिटी बड़वानी
बड़वानी – मध्य प्रदेश के बड़वानी में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को गोल्डन ऑवर दुर्घटना के तुरंत बाद का महत्वपूर्ण समय में अस्पताल पहुँचाकर उनकी जान बचाने वाले सजग नागरिकों को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार की राह-वीर योजना-2025 के तहत राहवीर को प्रोत्साहन स्वरूप अवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र दिए जाने का प्रावधान है।
परिवहन आयुक्त कार्यालय मध्यप्रदेश द्वारा बड़वानी के राह-वीर ग्राम फत्यापुर निवासी विकास पिता राकेश पटेल को 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।
क्या थी घटना?
08 नवंबर 2025 को ग्राम मण्डवाड़ा में एक सड़क दुर्घटना हुई थी, जिसमें ग्राम साकड़ निवासी विक्रम पिता भुवानसिंह डावर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके से गुजर रहे विकास पिता राकेश पटेल ने अपने निजी वाहन से घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर में सिविल अस्पताल अंजड़ा में उपचार हेतु पहुंचाया। उनकी इस समयबद्ध मदद के कारण घायल व्यक्ति को समय पर ईलाज मिला एवं उसके कारण उसकी जान बच गई।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी बड़वानी श्रीमती जयति सिंह के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय अप्रेजल कमेटी द्वारा श्री विकास पटेल के नाम का प्रस्ताव राज्य सड़क सुरक्षा समिति लीड एजेंसी को भेजा गया था। विकास पटेल द्वारा गोल्डन ऑवर में दिखाई गई निःस्वार्थ सेवा और मानवता को देखते हुए उन्हें प्रोत्साहन राशि कार्यालय परिवहन आयुक्त मध्यप्रदेश द्वारा स्वीकृत की गई है। साथ ही कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह द्वारा भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
इस प्रोत्साहन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सड़क दुर्घटना के समय गोल्डन आवर में घायलों की मदद के लिए आगे आने हेतु प्रेरित करना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर संकट के समय मदद करने वाले व्यक्तियों को गुड समेरिटन (नेक मददगार) के रूप में सम्मानित किया जाता है, ताकि भविष्य में और भी लोग निर्भीक होकर जीवन बचाने का कार्य कर सकें।
श

