Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसा
24 Nov 2026 हरदा 18°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 24 November 2026
हरदा

हरदा बस स्टैंड निर्माण में देरी से जनता परेशान, जिम्मेदारों पर उठे सवाल

2 min read

पावनसिटी  हरदा

 संपादक अशफाक अली 

हरदा शहर के प्रमुख यातायात केंद्र सुभाष चंद्र बोस बस स्टैंड के पुनर्निर्माण कार्य में हो रही अत्यधिक देरी अब गंभीर जनसमस्या का रूप ले चुकी है। नगर पालिका द्वारा बस स्टैंड को पुनर्निर्माण के उद्देश्य से पूर्ण रूप से तोड़ दिया गया, लेकिन लगभग 6 महीने बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

इस संबंध में अमर रोचलानी, नेता प्रतिपक्ष, नगर पालिका परिषद हरदा द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को लिखित रूप से पत्र देकर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने की मांग की गई है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है तथा परिषद एवं भोपाल स्तर से स्वीकृति मिलने के बावजूद कार्य प्रारंभ न होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

वर्तमान स्थिति यह है कि बस स्टैंड पर आने-जाने वाले यात्री भीषण धूप में खड़े रहने को मजबूर हैं। बसों को खुले में खड़ा करना पड़ रहा है, जिससे यात्रियों एवं वाहन चालकों दोनों को भारी असुविधा हो रही है। इसके अतिरिक्त, स्थल पर साफ-सफाई की भी समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे गंदगी फैल रही है और स्वास्थ्य संबंधी खतरे उत्पन्न हो रहे हैं।

अमर रोचलानी, नेता प्रतिपक्ष, नगर पालिका परिषद हरदा ने कहा कि जब सभी प्रशासनिक औपचारिकताएं पूर्ण हो चुकी हैं, तो निर्माण कार्य में इस प्रकार की अनावश्यक देरी समझ से परे है। उन्होंने ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ठेकेदार द्वारा स्पष्ट रूप से लापरवाही बरती जा रही है, जिसके कारण कार्य समय पर प्रारंभ नहीं हो पा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि यदि ठेकेदार कार्य करने में असमर्थ है, तो तत्काल उसका टेंडर निरस्त कर पुनः नया टेंडर जारी किया जाए। साथ ही, लापरवाही एवं देरी के लिए संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोहराई न जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, तो जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

नगर पालिका प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से मांग की जाती है कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को प्राथमिकता देते हुए तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

What do you think?