Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
नर्मदापुरम

नर्मदापुरम के नवागत पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा थोटा ने पदभार ग्रहण किया

1 min read

पावनसिटी समाचार पत्र नर्मदापुरम
जिला नर्मदापुरम के नवागत पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा थोटा ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत जिले की कानून-व्यवस्था का अवलोकन किया।
इस दौरान उन्होंने थाना कोतवाली, थाना देहात, थाना इटारसी, पथरौटा,केसला,एवं थाना ट्रैफिक का भ्रमण कर वहाँ की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक ने थानों में उपलब्ध संसाधनों, अभिलेखों, सीसीटीवी कैमरों तथा थाने में आने वाले आम नागरिकों की सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने थाना प्रभारियों को आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं न्यायसंगत निराकरण हेतु निर्देशित किया। साथ ही थाना परिसर की साफ-सफाई, रिकॉर्ड के सुव्यवस्थित संधारण तथा अनुशासन बनाए रखने के निर्देश भी दिए।