Skip to content
ताज़ा खबर
जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाईनशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गया
25 Nov 2026 हरदा 16°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Wednesday, 25 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : पशुधन संजीवनी योजना घर पहुंच पशु उपचार सुविधा से पशु पालकों को मिल रहा लाभ

2 min read
Home delivery animal treatment facility

Narmadapuram news : पशुधन के लिए संजीवनी म.प्र. शासन की अभिनव योजना पशुओं के उपचार की घर पहुंच सेवा 1962 के माध्यम से 12 मई 2023 से प्रारंभ हुई है। पशुधन संजीवनी 1962 घर पहुंच पशु उपचार सुविधा से पशु पालकों को अत्यधिक लाभ मिल रहा है।

उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं नर्मदापुरम डॉ. संजय अग्रवाल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि जिले में सातों विकासखण्ड पर एक-एक चलित पशु चिकित्सा एम्बुलेन्स सेवा संचालित हो रही है तथा शहरी क्षेत्र जिला स्तर पर भी एक एम्बुलेन्स संचालित हो रही है। 100 डायल एवं 108 डायल की तरह 1962 पर कॉल करते ही पशुपालक से कॉल सेंटर पर बैठे कॉल आपरेटर उसकी पशु रोग संबंधी सामान्य पूछताछ कर संबंधित जिले के विकासखण्ड पर कार्यरत एम्बूलेंस को उपचार टिकिट भेजते है।

एम्बूलेस पर पदस्थ अमला जिसमें एक चिकित्सक, एक पैरावेट, एक ड्रायवर (सह सहायक) होते है। अपने पास टिकिट आते ही पशुपालक से संपर्क कर शीघ्र उसके घर पर पहुंच कर उपचार उपलब्ध करवाते है। इसके लिए शासन द्वारा निर्धारित सेवा शुलक 150/- रूपये लिया जाता है। जिसकी पशु कल्याण समिति द्वारा जारी की गई रसीद दी जाती है तथा राशि को मासिक संकलन आधार पर पशु कल्याण समिति के खाते में जमा करवाई जाती है।

एम्बूलेंस का कॉल समय प्रात: 09.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक होता है। इस दौरान 1962 पर कॉल किये जा सकते है। एम्बूलेंस को समस्त औषधि एवं उपकरण से सुसज्जित किया गया है। इसमें उपचार संबंधी हर सुविधा उपलब्ध होती है। वाहन में जी.पी.एस. सिस्टम लगाये गये है। जिससे वाहन निगरानी में रहता है। सभी विकासखण्ड के एम्बूलेंस द्वारा 12 मई 2023 से 30 अप्रैल 2024 तक उपचार हेतु 7293 टिकिट प्राप्त हुए, जिससे 1097850/- रूपये प्राप्त हुए। राशि को पशु कल्याण समिति के खाते में जमा कर दी गई है।

What do you think?