Skip to content
ताज़ा खबर
जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाईनशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गया
24 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 24 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : कलेक्टर ने दीपावली मिलन समारोह में किया पत्रकारों को संबोधित

2 min read
Collector organized Deepawali Milan function

Narmadapuram News : दीपावली मिलन समारोह के अवसर पर कलेक्टर सोनिया मीना ने जिले के पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रशासन और मीडिया के बीच संवाद की महत्वता पर जोर दिया। कलेक्टर ने कहा कि पत्रकार साथी प्रशासन का एक अभिन्न अंग हैं और लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ के रूप में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, प्रशासन और पत्रकारों के बीच संवाद होना आवश्यक है, क्योंकि संवाद करने से गलतफहमियों की गुंजाईश खत्म हो जाती हैं। मीडिया एक शक्तिशाली साधन है जो जानकारी को जनता तक पहुंचाता है और राष्ट्र निर्माण में सहायक होता है।

कलेक्टर ने नर्मदापुरम जिले की प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह जिला साकारात्मकता से भरा हुआ है। उन्होंने स्थानीय पत्रकारों की तत्परता की भी प्रशंसा की, जो कि जनता तक सही खबरें पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर, कलेक्टर ने पत्रकारों के साथ मिलकर काम करने और उनके सुझावों को स्वीकार करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की, ताकि प्रशासन और मीडिया के बीच सहयोग और बेहतर संवाद बना रहें। जिले के पत्रकार साथियों ने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह की प्रशंसा कर सराहना की एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर पत्रकार साथियों ने भी कलेक्टर सोनिया मीना को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया। कलेक्टर ने कहा कि जिले की मीडिया बहुत ही सकारात्मक है एवं हमेशा प्रशासन के संदेश आम जनता तक पहुंचाने में एक सक्रिय भूमिका निभाती हैं। दीपावली मिलन समारोह में जिले के पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

What do you think?