Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news: खुले ना छोड़े जाए बोरवेल एवं ट्यूबवेल के गड्ढे हो सकती है दुर्घटना – कलेक्टर

2 min read
Bore wells and tube well pits should not be left open, accidents may occur - Collector

Narmadapuram news: जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश जिले में कहीं भी बोरवेल एवं ट्यूबवेल के गडढे खुले ना छोड़े, गड्ढे खुले रहने पर कभी भी आकस्मिक रूप से गड्ढे में किसी के भी गिरने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

जिला कलेक्टर सोनिया मीना ने समय सीमा की बैठक में दिए आदेश कलेक्टर ने पीएचई, सभी नगर पालिका अधिकारियों एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को कहा कि वह अपने क्षेत्र के गांव एवं नगर में यह सुनिश्चित करें कि कहीं पर भी खेत में या अन्य स्थान पर लोगों ने बोरवेल एवं ट्यूबवेल खनन कर गड्ढे खुले तो नहीं छोड़ दिए हैं।

कलेक्टर ने आदेश दिए की सभी संबंधित अधिकारी एक सप्ताह के अंदर सर्वे कराकर अपने रिपोर्ट से जिला प्रशासन को भेजे और संयुक्त रूप से इस आशय का प्रमाण पत्र देंगे कि उनके अधिकृत क्षेत्र में कहीं भी गड्ढे खुले नहीं है।

कलेक्टर ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत को भी कहा की वे जिला एवं तहसील स्तर पर समिति बनाकर सर्वे कराने का कार्य सुनिश्चित करें। बताया गया कि वर्तमान में सीएम हेल्पलाइन में भी यह ऐड हो चुका है कि यदि कहीं पर भी ट्यूबवेल या बोरवेल के गड्ढे खुले हो तो कोई भी व्यक्ति यहाँ पर अपनी शिकायत कर सकता है। शिकायत करने पर संबंधित विभाग द्वारा तत्काल समाधान भी किया जाएगा।