पावनसिटी समाचार
मीणा समाज की बेटी सोनिया मीणा बनीं वित्त सचिव, प्रशासनिक क्षमता का मिला बड़ा सम्मान
नर्मदापुरम में प्रभावी प्रशासन के बाद अब भोपाल में संभालेंगी वित्तीय प्रबंधन की जिम्मेदारी
मध्यप्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी सोनिया मीणा को राज्य सरकार ने वित्त सचिव, भोपाल के पद पर नियुक्त किया है। इससे पहले वे नर्मदापुरम की कलेक्टर के रूप में कार्यरत थीं, जहां उन्होंने प्रशासनिक दक्षता और जनकेंद्रित कार्यशैली से अपनी अलग पहचान बनाई।
नर्मदापुरम में उनके कार्यकाल के दौरान विकास कार्यों में तेजी, कानून-व्यवस्था की मजबूती और जनसंवाद को प्राथमिकता दी गई। अधिकारियों के साथ समन्वय और फील्ड स्तर पर सक्रियता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषताएं रहीं।
सोनिया मीणा की नियुक्ति को प्रशासनिक हलकों में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है, जहां वे अब राज्य के वित्तीय प्रबंधन, बजट और नीतिगत निर्णयों में भूमिका निभाएंगी।
उनकी इस उपलब्धि को सामाजिक स्तर पर भी सराहा जा रहा है, विशेष रूप से मीणा समाज में इसे गर्व के क्षण के रूप में देखा जा रहा है।

