Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

सांसद  पाटिल और विधायक श्री पटेल ने सुनी मोहद की सड़क और केनूद की सिंचाई संबंधी समस्या शीघ्र ही हल होगी

3 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा
मोहद की सड़क और केनूद की सिंचाई संबंधी समस्या शीघ्र ही हल होगी
खंडवा के सांसद  ज्ञानेश्वर पाटिल और मांधाता क्षेत्र के विधायक  नारायण पटेल ने शुक्रवार को ग्राम मोहद एवं केनूद में जनसमस्याएं सुनी। इस अवसर पर कलेक्टर  ऋषव गुप्ता, जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा तथा एसडीएम पुनासा  शिवम प्रजापति सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
सांसद  पाटिल ने ग्राम मोहद के ग्रामीणों से कहा कि मूंदी एवं मोहद क्षेत्र की सड़कों संबंधी समस्या का शीघ्र ही निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के समाप्त होते ही सड़कों के निर्माण कार्य के लिए प्रदेश में विशेष अभियान प्रारंभ होगा। वर्षा ऋतु के दौरान सड़कों की रिपेयरिंग के कार्य स्वीकृत किये गए हैं, जो कि लगातार जारी हैं। विधायक  पटेल ने इस अवसर पर बताया कि उन्होंने कल गुरूवार को ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर मूंदी क्षेत्र की सड़कों संबंधी समस्या के बारे में जानकारी दी है। इसके तत्काल बाद मोहद के लिए एक करोड़ रुपए की सीसी रोड़ स्वीकृत भी हो गई है। उन्होंने बताया कि खंडवा से मूंदी मार्ग के निर्माण के लिए लगभग डेढ़ सौ करोड़ रुपए स्वीकृत करने की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पिछले दिनों खंडवा प्रवास के दौरान की थी। इस सड़क का निर्माण कार्य वर्षा ऋतु के बाद शुरू हो जाएगा। इस दौरान कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री नरेंद्र मंडलोई ने बताया कि मोहद की सीसी रोड के स्वीकृति आदेश प्राप्त होते ही टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।
केनूद के किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगा भरपूर पानी
सांसद  पाटिल एवं विधायक  पटेल ने ग्राम केनूद पहुंच कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बने तालाब से फसलों की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पाता है। जिस पर सांसद  पाटिल ने आश्वस्त किया कि ग्राम केनूद के किसानों की सुविधा के लिए पाइपलाइन के माध्यम से सिंचाई की व्यवस्था के संबंध में सर्वे कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई से सम्बंधित कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृतसंकल्पित है। पिछले वर्षों में किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने बहुत सी योजनाएं प्रारंभ की हैं।
विधायक  पटेल ने इस अवसर पर कहा कि केनूद के ग्रामीणों के प्रत्येक खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं से किसानों की आय बढ़ी है, और उनके घरों में खुशहाली आई है। कलेक्टर  गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए केनूद के तालाब में पानी की आवक बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने पुनासा से धमनगांव के बीच प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत निर्मित सड़क की रिपेयरिंग शीघ्र ही कराने के लिए ग्रामीणों को आश्वस्त किया।

What do you think?