Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
Uncategorized

हरदा जिले में खेल दिवस के अवसर हॉकी, कबड्डी, कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई

2 min read

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा

संपादक- अशफाक अली

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में खेल एवं युवा कल्याण विभाग हरदा द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस अवसर पर 29 से 31 अगस्त तक विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित कि जा रही है। ब्लॉक समन्वयक सलमा खान ने बताया कि शुक्रवार को खेल दिवस के अवसर हॉकी, कबड्डी, कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित कि गई।

कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन किया गया
प्रतियोगिता का शुभारंभ हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र जी की स्मृति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष  अंशुल गोयल,  नितेश बादर, खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष  विक्रांत अग्रवाल उपस्थित थे। कब्बड्डी प्रतियोगिता में ग्राम मसंनगांव, मारुति फिजिकल एकेडमी, शास उत्कृष्ट विद्यालय, बालक छात्रवास, पी.एम श्री महाविद्यालय हरदा, मां राजरानी क्लब हरदा, फिजिकल एकेडमी हरदा ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला मारुति फिजिकल एकेडमी हरदा एवं शास उत्कृष्ट विद्यालय हरदा के मध्य हुआ जिसमें मारुति फिजिकल एकेडमी विजेता रही।
हॉकी प्रतियोगिता आयोजन किया गया
हॉकी मैच फिडर सेंटर विरुद्ध जिला हाकी संघ के मध्य हुआ जिसमें हॉकी फिडर सेंटर विजेता रहा।
कुश्ती प्रतियोगिता आयोजन किया गया
कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ हरदा कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे द्वारा मेजर ध्यानचंद्र जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उपस्थित पहलवान से परिचय कर किया गया। कुश्ती प्रतियोगिता में 35 kg में शौर्य विश्नोई, 44kg में विराट विश्नोई, 48kg कृष्ण विश्नोई, 49kg में दिव्यांशी जाट, 60kg में नैतिक विश्नोई, 61kg में वंशिका विश्नोई, 63kg वेदिका विश्नोई, 75kg हर्षल विश्नोई, 80kg माधव विश्नोई खिलाड़ी विजेता रहे।