Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

कलेक्टर के आदेश से मेडिकल दुकानों का निरीक्षण किया कफ सिरप के पांच नमूने लिए

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र नीमच 
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन एवं उपसंचालक औषधि प्रशासन नीमच डॉ.आर .के .खद्योत के मार्गदर्शन में औषधि निरीक्षक नीमच श्री शोभित तिवारी ने सोमवार 6 अक्टूबर.2025 को नीमच में औषधि विक्रय संस्थानों पर Coldrif सिरप के स्टॉक की उपलब्धता की जाँच की । औषधि निरीक्षक नीमच द्वारा सुनील मेडिकल एजेंसी, नीमच विहान ड्रग हाउस, नीमच , जिन कुशल इंटरप्राइजेज, नीमच पारस मेडिकल एजेंसी, नीमच , राम मेडिकल एजेंसी, नीमच , गायत्री मेडिकल स्टोर, नीमच एवं पाटीदार केमिस्ट, नीमच का निरीक्षण कर जांच की गई।
ड्रग इंस्पेक्टर  तिवारी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान उक्त किसी भी फर्म में मेसर्स Sresan Pharmaceuticals द्वारा निर्मित Coldrif Syrup (वैच नं. SR-13) का स्टॉक नहीं पाया गया | संबंधित फर्म के संचालकों ने उन्हें अवगत कराया कि उनके द्वारा Coldrif Syrup सहित मेसर्स Sresan Pharmaceuticals के किसी भी प्रोडक्ट का क्रय-विक्रय एवं संधारण नहीं किया गया है।
इसके साथ ही ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा गुणवत्ता परीक्षण हेतु बच्चों के लिए उपयोग होने वाले cough सिरप सहित कुल 5 सिरप के नमूने लिए गए है ।जिन्हें परीक्षण के लिए राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगामी कार्यवाही की जाएगी ।
कार्यालय खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला नीमच द्वारा सभी औषधिं विक्रेताओं को मेसर्स Sresan Pharmaceuticals द्वारा निर्मित किसी भी औषधि को विक्रय ना करने के स्पष्ट निर्देश दिए गये है। दवाई दुकानों के निरीक्षण की यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी

What do you think?